Advertisement
विराट कोहली की खराब फॉर्म, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका आखिरी मौका होगा: सुनील गावस्कर
इन दिनों क्रिकेट जगत में बस एक ही सवाल चर्चा में है: "रोहित शर्मा और विराट कोहली को क्या हो गया है? इसका जवाब अब खुद जनता दे रही है, और वह यही कह रही है कि दोनों को टीम से बाहर करने का वक्त आ गया है। घरेलू क्रिकेट से दूरी और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए यह सवाल और जवाब उभरकर सामने आए हैं।
Advertisement
इस समय विराट कोहली का फॉर्म कुछ खास नहीं चल रहा है। इस साल जितने भी मैच खेले गए, उनमें वह एक संघर्षशील बल्लेबाज साबित हुए हैं। खासकर टेस्ट मैचों में उनकी फॉर्म निराशाजनक रही है, और अगर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उनका प्रदर्शन नहीं सुधरा, तो उनके करियर को लेकर मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
इन दिनों क्रिकेट जगत में बस एक ही सवाल चर्चा में है: "रोहित शर्मा और विराट कोहली को क्या हो गया है? इसका जवाब अब खुद जनता दे रही है, और वह यही कह रही है कि दोनों को टीम से बाहर करने का वक्त आ गया है। घरेलू क्रिकेट से दूरी और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए यह सवाल और जवाब उभरकर सामने आए हैं।
Advertisement
Advertisement
विराट कोहली की हालिया फॉर्म में निरंतरता की कमी रही है। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 पारियों में कोहली के बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला और पूरी सीरीज में मात्र 93 रन ही बनाए। इस साल 6 टेस्ट मैचों में सिर्फ एक बार उन्होंने 50 रन का आंकड़ा छुआ। कोहली की तकनीक और मानसिक स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर की राय कुछ अलग है।
Advertisement
सुनील गावस्कर ने एक इंटरव्यू में कोहली के बारे में कहा कि उनकी तकनीक में कोई खामी नहीं है, बल्कि यह कहना ज्यादा सही होगा कि वह इस समय 'अनलकी' हैं। गावस्कर के अनुसार, कोहली से जो भी एक गलती हो रही है, वही उनकी पारी का अंत कर रही है। वह उदाहरण के तौर पर बेंगलुरु टेस्ट मैच की दूसरी पारी का जिक्र करते हैं, जहां कोहली ने 70 रन की अच्छी पारी खेली, लेकिन दिन की आखिरी गेंद पर उनका विकेट गिर गया।
चाहे तकनीकी कारण हों या खराब किस्मत, अंतत: नुकसान विराट को और टीम इंडिया को हो रहा है। अब सबकी उम्मीदें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टिकी हैं, जहां कोहली फॉर्म में वापसी कर सकते हैं और अपनी बल्लेबाजी से रन की बारिश कर सकते हैं।
Advertisement
विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 13,000 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने यह उपलब्धि 10 सितंबर 2023 को पाकिस्तान के खिलाफ 278वें वनडे मैच में हासिल की थी। कोहली ने यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए कायम किया। सचिन ने 321 मैचों में यह आंकड़ा छुआ था, जबकि कोहली ने यह कारनामा 278 मैचों में किया।
Advertisement
विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने अब तक 295 वनडे मैचों में 13,906 रन बनाये हैं और इस दौरान 50 शतक जड़े हैं। इस आंकड़े के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 49 शतक लगाए थे।
यह भी पढ़ें
हालांकि विराट कोहली ने अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन इस प्रारूप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम पर है। उन्होंने 39 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के साथ वह बराबरी पर हैं।