Advertisement

Loading Ad...

विनेश फोगाट का पकड़ा गया बड़ा झूठ, एक वकील ने खोल के रख दी पोल - पट्टी !

भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है, जिसके बाद उन्होंने मौजूदा सरकार से लेकर आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद हर तरफ घमासान मचा हुआ था, लेकिन अब विनेश फोगाट का बड़ा झूट पकड़ा गया है जिसका खुलासा देश के जाने - माने वकील हरीश साल्वे ने किया है।

Loading Ad...
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं, और इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा है। उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। विनेश फोगाट के इस फैसले के बाद से खेल और राजनीति में एक नई चर्चा शुरू हो गई है। सिर्फ इतना ही नहीं विनेश फोगाट ने राजनीती पर कदम रखते ही ऐसा बयान दिया जिससे हर तरफ हलचल मच गई। उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ से लेकर पीटी उषा पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिस पर अब देश के जाने - माने वकील हरीश साल्वे ने प्रतिक्रिया दी है। 

विनेश ने लगाया था गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होते ही खूब सुर्खियां बटोरी, साथ ही उन्होंने एक ऐसा बयान दिया जिसके ज़रिये उन्होंने बीजेपी से लेकर भारतीय ओलंपिक संघ पर गंभीर आरोप लगाए थे। विनेश ने आरोप लगाया कि पेरिस ओलंपिक्स 2024 के दौरान उन्हें भारत की तरफ से किसी भी तरह की मदद नहीं मिली। भारतीय ओलंपिक संघ ने उनकी मदद के लिए कोई कदम नहीं उठाये। इसके अलावा उन्होंने एक और गंभीर आरोप आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा पर लगाया था कि पीटी उषा सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए उनके पास आई थीं और उन्होंने उनसे बात तक नहीं की। 

वकील हरीश साल्वे ने दिया बयान - 

विनेश फोगाट के इन गंभीर आरोपों के बाद भारत के जाने - माने वकील हरीश साल्वे ने प्रतिक्रिया दी है, वो पेरिस ओलंपिक्स में विनेश के मामले में भारतीय ओलंपिक संघ का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। जिसके बाद अब उन्होंने एक इंटरव्यू मवन कहा है कि - "सबसे पहले आपको पीटी उषा से बात करनी चाहिए। हम उनके लिए काफी लड़े। हमने यह भी कहा कि मामले को स्विस कोर्ट में लेकर चलते हैं, लेकिन विनेश ने इससे इनकार कर दिया। जहां तक भारत सरकार के दखल की बात है, तो वहां सरकार की कोई भूमिका नहीं थी।"

फाइनल में पहुंचने के बाद अयोग्य घोषित हुई थी विनेश फोगाट -

दरअसल ओलम्पिक के फाइनल में पहुंचने के बाद भी विनेश फोगाट को 100 ग्राम वजन बढ़ने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया था, विनेश ने अपना वजन कम करने के लिए अपने नाख़ून, बाल तक काट दिये थे और अपने शरीर से खून तक निकाल दिया था। वो फाइनल से पहले पानी पिए बिना रात भर जॉगिंग करती रही, लेकिन उसके बावजूद वो सफल नहीं हो पाई थीं, विनेश इतना टूट चुकी थी कि उन्होंने सन्यास का ऐलान भी कर दिया था। जिसके  बाद उन्होंने सिल्वर मेडल के लिए अपील भी की लेकिन उनकी अपील को खारिज कर दिया गया। इस मामले के बाद पीटी उषा उनसे मिलने पहुंची थीं, लेकिन विनेश का आरोप है कि पीटी उषा ने सिर्फ फोटो क्लिक की और उनकी कोई मदद नहीं की। 

विनेश फोगाट के आरोपों के बाद, खेल जगत और राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है। कई लोगों का मानना है कि विनेश ने ऐसा राजनीति में आने के लिए किया है। 
लेकिन इस पर  विनेश पहले ही साफ़ कर चुकी हैं कि उनका राजनीति में आने की वजह सिर्फ खेल जगत के मुद्दों को उठाना और खिलाड़ियों के हक के लिए लड़ना है। 
Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...