×
जिस पर देशकरता है भरोसा

विजय हजारे ट्रॉफी: सुरक्षा कारणों से दिल्ली बनाम आंध्र प्रदेश मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में बिना दर्शकों के होगा

परमेश्वर ने सोमवार को घोषणा की कि चिन्नास्वामी स्टेडियम विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट मैच की मेजबानी के लिए फिट है या नहीं, इसकी जांच और आकलन करने के लिए एक कमिटी बनाई गई है.

Author
23 Dec 2025
( Updated: 23 Dec 2025
09:33 AM )
विजय हजारे ट्रॉफी: सुरक्षा कारणों से दिल्ली बनाम आंध्र प्रदेश मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में बिना दर्शकों के होगा
Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित घरेलू क्रिकेट की वनडे फॉर्मेट की प्रतिष्ठित विजय हजारे ट्रॉफी के अंतर्गत दिल्ली और आंध्र प्रदेश के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में मैच आयोजित होना है. कर्नाटक पुलिस ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की चिंताओं का हवाला देते हुए दर्शकों की मौजूदगी में मैच के आयोजन की इजाजत नहीं दी है.

बिना दर्शकों के होगा दिल्ली और आंध्र प्रदेश का मैच 

यह फैसला बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार, ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी के अधिकारियों और अग्निशमन विभाग की जांच के बाद लिया गया है. जांच में वेन्यू में गंभीर कमियां पाई गयी हैं. 

बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "गृह विभाग के निर्देश पर कमेटी सोमवार को स्टेडियम गई थी. फायर, बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (बेसकॉम), ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी और पुलिस समेत अलग-अलग विभाग के अधिकारियों ने स्टेडियम का इंस्पेक्शन किया था. अधिकारियों की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच के लिए इजाजत नहीं दी गई है. कमेटी ने एक डिटेल्ड रिपोर्ट भी दी है. बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर ने पहले ही जरूरी सुरक्षा उपायों के बारे में 17-पॉइंट की एडवाइजरी जारी कर दी थी. कमिटी ने एडवाइजरी की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी."

पुलिस के मुताबिक, स्टेडियम के गेट बहुत ज्यादा भीड़ को संभालने के लिए बहुत छोटे थे. विराट कोहली के आने की स्थिति में भारी भीड़ आने की संभावना है. 

Advertisement

KSCA की अपील भी नहीं हुई स्वीकार

इस विषय पर कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से मुलाकात कर छूट देने की मांग की, लेकिन अधिकारी नहीं माने. 

परमेश्वर ने सोमवार को घोषणा की कि चिन्नास्वामी स्टेडियम विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट मैच की मेजबानी के लिए फिट है या नहीं, इसकी जांच और आकलन करने के लिए एक कमिटी बनाई गई है. मंत्री ने आने वाले मैच के इंतजामों पर चर्चा करने के लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों और सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ विधान सौध में एक मीटिंग की अध्यक्षता की.

उन्होंने कहा था कि कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने आम दर्शकों को इजाजत दिए बिना विजय हजारे ट्रॉफी मैच कराने की इजाजत मांगी है. 

भगदड़ की घटना के बाद सख्ती

Advertisement

आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद आरसीबी के जश्न के दौरान 4 जून को भगदड़ की वजह से चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास 11 लोगों की मौत हो गई थी. इस वजह से कर्नाटक पुलिस फिलहाल दर्शकों के साथ मैच के आयोजन की इजाजत नहीं दे रही है. 24 दिसंबर को आयोजित होने वाला मैच बिना दर्शकों की मौजूदगी के खेला जाएगा. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें