Advertisement

Loading Ad...

‘जोरदार धमाके, हालात डरावने…’ ईरान के हमलों के बीच दुबई एयरपोर्ट पर फंसी पीवी सिंधु ने बताया मंजर

सायरन और इमरजेंसी ऐलान के बीच दुबई एयरपोर्ट पर यात्रियों की सांसें अटक गई. इन्हीं यात्रियों में भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु भी थीं. जिन्होंने दुबई एयरपोर्ट पर डर और दहशत की आंखों देखी बताई.

Loading Ad...

Israel Iran War: इजरायल-अमेरिका के हमले के बाद गुस्से में ईरान ने एक साथ 8 देशों पर हमले कर जवाब दिया. ईरान ने पूरे मिडिल ईस्ट में मिसाइली हमले किए. ईरान ने चुन-चुनकर उन देशों को निशाना बनाया, जहां अमेरिकी ठिकाने थे. इनमें दुबई भी शामिल है. ईरान ने दुबई एयरपोर्ट के पास भी बम बरसाए. जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. माहौल युद्ध क्षेत्र जैसा हो गया. सायरन और इमरजेंसी ऐलान के बीच यात्रियों की सांसें अटक गई. इन्हीं यात्रियों में भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु भी थी. जिन्होंने दुबई एयरपोर्ट पर डर और दहशत की आंखों देखी बताई. 

बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना डरावना अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया कि हालात इतनी तेजी से बिगड़े कि किसी को समझने का मौका ही नहीं मिला.

‘अनाउंसमेंट, धमाका और बिगड़े हालात’

Loading Ad...

पीवी सिंधु ने रविवार सुबह X पर लिखा, ‘यह मुश्किल बढ़ती जा रही है, और हालात हर घंटे और डरावने होते जा रहे हैं. कुछ घंटे पहले एयरपोर्ट पर हम जहां छिपे हुए थे. उसके पास एक धमाका हुआ. मेरे कोच को जल्दी से उस जगह से भागना पड़ा क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे करीब थे. यह हम सभी के लिए बहुत टेंशन वाला और डरावना पल था.’

Loading Ad...

उन्होंने आगे लिखा, ‘हम सब अब सुरक्षित हैं और दुबई एयरपोर्ट के स्टाफ और दुबई अथॉरिटीज की लगातार कोशिशों की वजह से हमें ज्यादा सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है. दुबई में इंडियन हाई कमीशन को भी उनके जबरदस्त सपोर्ट और हमें सुरक्षित रखने में लगातार मदद के लिए खास धन्यवाद. अभी के लिए हम थोड़ा आराम करने और उम्मीद बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हम चीजों के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं.’

‘मुश्किल घड़ी, जिंदगी नाजुक’

Loading Ad...

पीवी सिंधु ने एक और पोस्ट में लिखा, अभी जो हो रहा है उसे समझना मुश्किल है. ऊपर से इंटरसेप्शन सुनना और यह देखना कि सब कुछ कितनी तेजी से बढ़ गया है. सच में डरावना है. बहुत सारे परेशान करने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं. दुख की बात है कि जो हो रहा है उसकी यही सच्चाई है. दुबई एक ऐसा शहर है जिससे मैं बहुत प्यार करती हूं. एक ऐसी जगह जो हमेशा सुरक्षित और जिंदगी से भरी हुई लगी है, जिससे इस पल को समझना और भी मुश्किल हो जाता है.’

उन्होंने कहा, ‘जो भी मैसेज कर रहे हैं और चेक इन कर रहे हैं उनका धन्यवाद. यह सच में बहुत मायने रखता है. मैं अभी सुरक्षित हूं. अपनी टीम के साथ दुबई में फंसी हुई हूं. हम ठीक हैं क्योंकि ईरान के साथ युद्ध को लेकर हालात लगातार बदल रहे हैं.  एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची हुई है. कई परिवार फंसे हुए हैं और इंतजार कर रहे हैं. हम सभी बस उम्मीद कर रहे हैं कि हम इससे जल्द ही निकल जाएं. ऐसे पल आपको याद दिलाते हैं कि आम जिंदगी कितनी नाजुक है. इससे प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं.’

दरअसल, पीवी सिंधु इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही थीं. उनका टूर्नामेंट 3 मार्च से शुरू होना है. यात्रा के दौरान पश्चिम एशिया में अचानक सैन्य तनाव बढ़ गया, जिसके कारण दुबई एयरस्पेस बंद कर दिया गया और उनकी फ्लाइट रुक गई.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- सटीक इनपुट, महीनों की प्लानिंग… जब एक जगह जुटे सुप्रीम लीडर और टॉप कमांडर, इजरायल ने दाग दी मिसाइल

हालातों की गंभीरता को देखते हुए खाड़ी क्षेत्रों में यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है. एयरस्पेस बंद होने से भारत में भी एमिरेट्स और एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द कर दीं हैं. एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंस गए हैं. एयरलाइंस ने दुबई, दोहा, अबू धाबी, जेद्दा और तेल अवीव की उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दीं है. इससे हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुईं हैं. 

इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत 

Loading Ad...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका और इजरायल के साझा हमले में मौत हो गई है. ईरानी सरकारी मीडिया के हवाले से सामने आ रही खबरों के मुताबिक सर्वोच्च नेता की हत्या शनिवार तड़के उनके कार्यालय में हुई. रिपोर्ट्स के अनुसार जब इजरायल ने तेहरान में बीते दिन हमले किए थे, उस वक्त खामेनेई अपने दफ्तर में ही मौजूद थे. US और इजरायल के हवाई हमलों में खामेनेई की मौत की पुष्टि होने के बाद ईरान ने 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. कहा जा रहा है कि इसके साथ ही सरकार ने देश में सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टी भी घोषित कर दी गई है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...