Advertisement
Loading Ad...
Travis Head ने मचाया कोहराम , T20I पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
हेड ने बेहतरीन बैटिंग का नमूना पेश किया। वह एक टी20 इंटरनेशनल मैच के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने पॉल स्ट्रर्लिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पॉल स्ट्रर्लिंग ने T20I के मैच के पावरप्ले में 67 रन तो ट्रेविस हेड ने 73 रन बनाए हैं। हेड पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सभी बल्लेबाजों को पीछे करते हुए पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।
Advertisement
Loading Ad...
ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए स्कॉटलैंड के दौरे पर है जहाँ सीरीज की शुरुवात धमाकेदार तरीके से हुए।जिसमे कई रिकॉर्ड टूटे । इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया ।स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य रखा । स्कॉटलैंड की और से ओपनिंग पर आए मुन्से ने सबसे ज्यादा 16 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 28 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में 156 रन बनाकर इस मैच को अपने नाम कर लिया । ऑस्ट्रेलिया की और से विकेट कीपर बल्लेबाज़ Travis Head ने अपनी दमदार बल्लेबाज़ी से स्कॉटलैंड के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई । हेड 25 गेंदों में 320 के स्ट्राइक रेट से 80 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की , जिसमें 12 चौके और 05 छक्के शामिल रहे. इस पारी के साथ हेड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया।
इस मैच में टूटे कई बड़े रिकॉर्ड
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टी20 इंटरनेशनल इतिहास का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ पावरप्ले में 113/1 रन बनाए थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 102/0 रन बनाए थे।
वही इसके साथ ही ट्रेविस हेड ने पावरप्ले में पॉल स्ट्रर्लिंग के द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया । स्ट्रर्लिंग ने पावरप्ले में 67 रन बनाए तो वही ट्रेविस हेड ने 73 रन बनाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया ।
वही इसके साथ ही ट्रेविस हेड ने पावरप्ले में पॉल स्ट्रर्लिंग के द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया । स्ट्रर्लिंग ने पावरप्ले में 67 रन बनाए तो वही ट्रेविस हेड ने 73 रन बनाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया ।
ये है वो खिलाडी जिन्होंने टी20 मैच के पावरप्ले में बनाए सबसे ज्यादा रन
73 - ट्रेविस हेड, 2024
67 - पॉल स्टर्लिंग, 2020
66 - कॉलिन मुनरो , 2018
64 - क्विंटन डी कॉक, 2023
62 - एविन लुईस, 2018
62 - जॉनसन चार्ल्स 2024
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...