Advertisement

Loading Ad...

100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा! 42 रनों पर सिमट गई श्रीलंका, पंजाब के गेंदबाज ने झटके 7 विकेट

श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में 42 रनों पर सिमट गई है। 100 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है। जब कोई टीम इतने कम स्कोर पर सिमट गई है। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज मार्को यानसेन ने इस मुकाबले में 7 विकेट झटके हैं।

Loading Ad...
साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले में श्रीलंकाई टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। साउथ अफ्रीका के 191 रनों की पहली पारी के जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका 42 रनों पर सिमट गई। 5 बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। श्रीलंकाई टीम पहली बार इतने कम स्कोर पर सिमटी है। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज मार्को यानसेन ने 7 विकेट झटके हैं। बता दें कि श्रीलंका की टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर है। यह शर्मनाक रिकॉर्ड विदेशी धरती पर दर्ज हुआ है। 

42 रनों पर सिमट गई श्रीलंकाई टीम 100 साल में हुआ पहली बार 


साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका की टीम 13.5 ओवर यानि 83 गेंदों में सिर्फ 42 रनों पर सिमट गई।  सिर्फ 2 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। 9 बल्लेबाज 10 से कम रनों पर आउट हुए। इनमें 5 बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए। टेस्ट क्रिकेट के 100 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है। जब कोई टीम सबसे कम गेंद का सामना करते हुए ऑल आउट हुई है। श्रीलंका टीम का यह किसी भी टेस्ट में सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले साल 1924 में साउथ अफ्रीकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में सिर्फ 75 गेंदों में ही 30 रनों पर सिमट गई थी। 

साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने रचा इतिहास 


श्रीलंकाई टीम को 42 रनों पर आउट करने में साउथ अफ्रीका के गेंदबाज मार्को यानसेन ने इतिहास रचा है। उन्होंने अकेले दम पर 7 बल्लेबाजों को ढेर किया। उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। वह सबसे कम गेंदों में 7 विकेट झटकने वाले संयुक्त रूप से दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने। यानसेन ने सिर्फ 6.5 ओवर्स में 13 रन देकर 7 विकेट झटके।  उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ह्यूग ट्रंबल की बराबरी की। ह्यूग ट्रंबल ने साल 1904 में इतने ही गेंदों में इंग्लैंड के 7 बल्लेबाजों को  पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

IPL 2025 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे


मार्को यानसेन को पंजाब किंग्स ने हाल ही हुए आईपीएल 2025 के ऑक्शन में खरीदा है। उन्हें 7 करोड़ रूपये की बड़ी राशि के साथ  अपने साथ जोड़ा है। ऐसे में इस गेंदबाज के शानदार प्रदर्शन ने पंजाब किंग्स को बड़ी खुशी महसूस कराई है। 
Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...