Advertisement

Loading Ad...

धोनी से मिलने पहुंचे फैन ने दिया आलोचकों को जवाब, इस वजह से छिड़ी थी जंग

महेंद्र सिंह धोनी की फैन फोल्लोविंग किसी से छिपी नहीं है, उनसे मिलने फैंस ना जाने कितनी दूर - दूर से आते हैं, धोनी की एक झलक पाने के लिए हर हद पार कर जाते हैं। और ऐसे में पिछले कुछ दिनों से धोनी ट्रोल हो रहे थे, लेकिन अब उन सभी को धोनी के एक फैन ने करारा जवाब दे दिया।

Loading Ad...
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे महान कप्तान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को पिछले कुछ दिनों से खूब ट्रोल किया जा रहा था, उन्हें भला बुरा कहा जा रहा था, सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना की जा रही है, तमाम तरह के ऐसे पोस्ट सामने आ रहे थे जो धोनी को लेकर और उनके बुरे बर्ताव को लेकर थे। लेकिन अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है, जो लोग धोनी को ट्रोल कर रहे थे, उन्हें लेकर नेगेटिव कमेंट कर रहे थे उन सभी को धोनी ने और उनके फैन ने जवाब दे दिया है और बता दिया है कि धोनी कौन हैं और क्या हैं। 

दरअसल ये विवाद शुरू हुआ था जब महेंद्र सिंह धोनी से मिलने उनका एक फैन गौरव उनसे मिलने दिल्ली से रांची धोनी के घर पर 1150 किलोमीटर दूर साइकिल से जा पंहुचा। गौरव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने इस सफर की कई वीडियो पोस्ट की थी है, वो महेंद्र सिंह धोनी के घर के बाहर पिछले 5-6 दिनों से उनसे मिलने का इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन वो धोनी ने नहीं मिल पाये थे, वो धोनी के घर के बाहर इतने दिनों से टैंट लगाकर सोते और 24 घंटे ताक में रहते कि कब माही सर आएंगे और कब उनसे मिलेंगे। 

हालांकि इस बीच कई बार माहि अपने घर से बाहर भी निकले, लेकिन तब वो हर बार अपनी गाड़ी से निकलते, इस बीच धोनी के इस फैन ने धोनी का कई बार दीदार भी किया, उनकी वीडियोस भी बनाई, लेकिन तब धोनी अपनी गाड़ी रोककर उनसे नहीं मिले। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर  हर तरफ धोनी पर फैंस का ग़ुस्सा फूट रहा था ।उन्हें भला - बुरा कहा जा रहा था कि धोनी अपने फैंस की क़द्र नहीं करते, धोनी घमंडी हैं, और ना जाने ऐसी कितनी बातें थी जो लोग धोनी के खिलाफ कह रहे थे। लेकिन अब उन सभी को अब जवाब मिल गया है क्योंकि धोनी ने आख़िरकार अपने इस फैन से मुलाकात कर ली है, जिसकी जानकारी खुद गौरव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी है, और बताया है कि वो धोनी से मिले साथ ही उनके बड़े भाई से भी मिले। 

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर गौरव कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि फाइनली वो महेंद्र सिंह धोनी से मिल लिए हैं, उनका जो वर्षों का सपना था वो अब आख़िरकार पूरा हो गया था, और साथ ही वो महेंद्र सिंह धोनी के पूरे फार्म हाउस में भी घूमे जहां वो महेंद्र सिंह धोनी के साथ - साथ उनके बड़े भाई से भी मिले, साथ ही धोनी ने तोहफे में अपने इस फैन को जर्सी पर ऑटोग्राफ भी दिया। हालांकि सिक्योरिटी रीज़न से वो वहां फोटो और वीडियो नहीं बना पाए। 

जिसके बाद अब हर कोई सोशल मीडिया के ज़रिये  गौरव को बधाई दे रहे हैं। 

ज़ीवा नाम के एक यूजर ने लिखा -  "यह बताने के लिए धन्यवाद भाई कि आप धोनी सर से मिले।वरना ट्रोलर्स धोनी सर को ट्रोल करने के लिए तैयार बैठे थे, कि वो आपसे नहीं मिले।" 

एक और यूजर जीवन ने लिखा - "आपकी मेहनत बहुत काम आई, बढ़िया" 

वहीँ अनुराग नामा के यूजर ने लिखा - "भाई मैं भगवान से प्राथना करूँगा कि आप दोबारा फिर मिलें और माही भाई के साथ वीडियो, फोटो लें।" 

एक और यूजर यशवर्धन लिखते हैं - "भाई मैं तो तुम्हें तब से समर्थन कर रहा था जब से चेन्नई गए थे तब से, आखिरकार भाई तुम्हारा सपना पूरा हो गया बहुत - बहुत बधाई"

आपको बता दें गौरव की ये धोनी से मिलने की पहली कोशिश नहीं थी इससे पहले भी वो कई बार उनसे मिलने के लिए कोशिश कर चुके थे और ये दूसरी बार था जब वो अपनी साइकिल पर सवार होकर हज़ारों किलोमीटर की दूरी तय कर के धोनी से मिलने पहुंचे, इससे पहले वो दिल्ली से चेन्नई 2100 किलोमीटर दूर अपनी साइकिल से मिलने पंहुचा थे, लेकिन तब वो धोनी से मिलने में सफल नहीं हो पाये थे, तब उन्हें निराशा हाथ मिली थी। लेकिन दूसरी कोशिश उनकी सफल रही। और आख़िरकार वो धोनी से मिलने में कामयाब हो गए। 
Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...