Advertisement
Loading Ad...
टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ किया ऐसा काम, इंग्लैंड का रिकॉर्ड तोड़ रच दिया इतिहास
भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने पहली बार एक ऐसा कारनामा किया कि टीम ने एक नया इतिहास रच दिया और इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया।
Advertisement
Loading Ad...
IND vs BAN Test Match: भारतीय क्रिकेट टीम नेसाल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, और इसका रिजल्ट यह है कि टीम इंडिया ने टेस्ट में नया इतहास रच दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने चौकों और छक्कों की बरसात कर दी। टीम का हर खिलाड़ी जब क्रीज पर आ रहा था, तो गेंदबाजों को बल्ले से बुरी तरह पीट रहा था। जिसके चलते भारत एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने में सफल हो पाया है।
इंग्लैंड का रिकॉर्ड तोड़ भारत ने रचा इतिहास -
दरअसल इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने साल 2022 में 89 छक्के लगाए थे, जो सबसे बड़ा रिकॉर्ड था। लेकिन अब ये रिकॉर्ड भारत ने अपने नाम दर्ज करवा लिया है। साल 2024 में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए 90 छक्के लगा दिए हैं और यह संख्या अभी और बढ़ती हुई दिखाई देगी क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल 8 टेस्ट मैच और खेलने हैं। हालांकि इंग्लैंड ने पिछले कुछ सालों में बैजबॉल रणनीति अपनाई, जिसमें खिलाड़ी तेज गति से रन बनाते हैं और गेंदबाजों पर दबाव डालते हैं। यही वजह है कि साल 2022 में इंग्लैंड सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बानी थी। लेकिन भारत ने भी अब यह साबित कर दिया है कि असली बैजबॉल कौन खेल रहा है। साथ ही दिलचस्प बात ये है कि भारतीय खिलाड़ियों ने सिर्फ 14 पारियों में यह कीर्तिमान हासिल कर लिया है।
भारतीय टीम के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के पीछे कई खिलाड़ियों का नाम शामिल है। कप्तान रोहित शर्मा से लेकर युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और खूब चौके - छक्के की बरसात की।
साल 2024 में टेस्ट में किस टीम ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के -
बात करें साल 2024 की तो इस साल सबसे ज्यादा भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 90 छक्के लगाए हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीँ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है इंग्लैंड क्रिकेट, जिसने साल 2024 में अब तक 60 छक्के लगाए हैं। और तीसरे स्थान पर है न्यूजीलैंड, जिसने अब तक 51 छक्के लगाए हैं।
हालांकि अभी साल 2024 खत्म नहीं हुआ है और भारत को इस साल 8 टेस्ट मैच और खेलने हैं। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय टीम एक साल में 100 से ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बना सकती है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...