Advertisement

Loading Ad...

T20 World Cup: ईशान किशन ने 20 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, नामीबिया के खिलाफ 61 रन ठोक रचा इतिहास

शान किशन टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के दौरान अर्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. केएल राहुल ने साल 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 19 गेंदों में पचासा लगाया था, जिसके बाद रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 21 गेंदों में 51 रन बनाए थे.

Loading Ad...

भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में नामीबिया के विरुद्ध 24 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली. सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक लगाते हुए ईशान ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावरप्ले के दौरान दूसरी बार फिफ्टी लगाने का कारनामा किया. 

टी20 वर्ल्ड कप: सिर्फ 20 गेंदों में फिफ्टी

गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक जमाने के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. उनके अलावा, युवराज सिंह ने साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध इतनी ही गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था.

Loading Ad...

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय

Loading Ad...

इस मामले में युवराज सिंह शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2007 में इंग्लैंड के विरुद्ध 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. वहीं, केएल राहुल ने साल 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2024 में 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. 

पावरप्ले में दूसरी बार फिफ्टी

Loading Ad...

ईशान किशन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावरप्ले के दौरान सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले भारतीयों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा 3 अर्धशतकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि रोहित शर्मा दो बार यह कारनामा करते हुए ईशान के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल एक-एक बार ऐसा कर चुके हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले फिफ्टी लगाने वाले तीसरे भारतीय

ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के दौरान अर्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. केएल राहुल ने साल 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 19 गेंदों में पचासा लगाया था, जिसके बाद रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 21 गेंदों में 51 रन बनाए थे.

Loading Ad...

भारत ने पावरप्ले के खेल तक 1 विकेट गंवाकर 86 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप में किसी टीम का चौथा सबसे बड़ा था. वेस्टइंडीज ने साल 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में 1 विकेट खोकर 92 रन बनाए थे, जबकि नीदरलैंड ने साल 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 91/1 का स्कोर बनाया था. इंग्लैंड की टीम साल 2016 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 3 विकेट खोकर 89 रन बना चुकी है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...