×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

T20 विश्व कप 2026: सुपर-8 की तस्वीर साफ, जानिए पूरा शेड्यूल और ग्रुप

भारत समेत 8 टीमों ने सुपर-8 में जगह बनाई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का बाहर होना सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है. पिछली बार सेमीफाइनल तक पहुंची अफगानिस्तान भी इस बार सुपर-8 में जगह नहीं बना सकी.

Author
19 Feb 2026
( Updated: 19 Feb 2026
08:01 AM )
T20 विश्व कप 2026: सुपर-8 की तस्वीर साफ, जानिए पूरा शेड्यूल और ग्रुप
Advertisement

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है. भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने सुपर 8 में जगह बनाई है. ऑस्ट्रेलिया का सुपर-8 से बाहर होना चौंकाने वाला है. वहीं पिछली बार सेमीफाइनल खेलने वाली अफगानिस्तान भी सुपर-8 में जगह नहीं बना सकी है. आईसीसी ने सुपर-8 का शेड्यूल जारी कर दिया है. 

सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमें

सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप 1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज हैं. ग्रुप 2 में श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान हैं. 

सुपर-8 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

Advertisement

21 फरवरी: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से मुकाबला खेला जाएगा. 

22 फरवरी: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में शाम 3 बजे से मुकाबला खेला जाएगा. दूसरा मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

23 फरवरी: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा. 

Advertisement

24 फरवरी: पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शाम 7 बजे से होगा.

25 फरवरी: आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबों में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच शाम 7 बजे से मैच होगा.

26 फरवरी: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला शाम 7 बजे से भारत और जिम्बाब्वे के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा. 

27 फरवरी: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से मैच होगा. 

28 फरवरी: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा.

Advertisement

1 मार्च: पहला मुकाबला जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में शाम 3 बजे से और दूसरा मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच इडेन गार्डन, कोलकाता में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. 

नॉकआउट मुकाबले

पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को, दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को, जबकि फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें