×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका से मिली बड़ी हार के बाद प्लेइंग इलेवन पर उठे सवाल, क्या अगले मैच में दिखेंगे संजू सैमसन?

डेशकाटे के इस बयान के बाद संभावना जतायी जाने लगी है कि सुपर-8 के अगले 2 मैचों में अभिषेक या तिलक की जगह संजू सैमसन एक बार फिर से प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं.

Author
23 Feb 2026
( Updated: 23 Feb 2026
08:14 AM )
T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका से मिली बड़ी हार के बाद प्लेइंग इलेवन पर उठे सवाल, क्या अगले मैच में दिखेंगे संजू सैमसन?
Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा. टी20 विश्व कप इतिहास में भारतीय टीम की रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी हार है. इस हार के बाद टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल उठने लगे हैं. 

प्लेइंग इलेवन पर उठे सवाल

टीम इंडिया के सहायक कोच रायन टेन डेशकाटे ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो संकेत दिए, उसके बाद अगले मैच में टीम में बड़े बदलाव की संभावना जताई जाने लगी है. 

Advertisement

पूरे टूर्नामेंट में अब तक फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं चला. अभिषेक शर्मा पहली बार खाता खोलने में कामयाब रहे, लेकिन मात्र 12 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, तिलक वर्मा मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए.

संजू सैमसन को मिल सकता है मौका

इन दोनों की लगातार असफलता के बाद संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका दिए जाने के सवाल पर डेशकाटे ने कहा कि संजू एक शानदार खिलाड़ी हैं. शीर्ष क्रम में दाएं हाथ का बल्लेबाज होने से तकनीकी मदद मिलती है. अगले कुछ दिन संजू को लेकर चर्चा जारी रहेगी. 

डेशकाटे के इस बयान के बाद संभावना जतायी जाने लगी है कि सुपर-8 के अगले 2 मैचों में अभिषेक या तिलक की जगह संजू सैमसन एक बार फिर से प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं. 

अभिषेक की फिटनेस और मानसिक दबाव

Advertisement

अभिषेक शर्मा पर सहायक कोच ने कहा कि वह फूड पॉइजनिंग से जूझ रहे थे और लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने का मानसिक दबाव भी उन पर था. हालांकि, यह कोई बहाना नहीं है.

उन्होंने कहा कि तिलक वर्मा भी उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना पा रहे हैं. 

अभिषेक शर्मा की लगातार असफलता और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संजू के रिकॉर्ड को देखते हुए उनके रविवार वाले मुकाबले में खेलने की संभावना थी, लेकिन टीम अभिषेक के साथ ही गई. हालांकि, अभिषेक ने फिर निराश किया. ऐसे में माना जा रहा है कि जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें