Advertisement

Loading Ad...

T20 वर्ल्ड कप 2026: भारतीय टीम बहुत तगड़ी, टक्कर के लिए पाकिस्तान को अच्छा खेलना पड़ेगा: सौरव गांगुली

टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब तय समय पर खेला जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच न खेलने के अपने पहले के फैसले को वापस ले लिया है.

Loading Ad...

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत के साथ कोलंबो में होने वाले मैच में न खेलने के फैसले को वापस ले लिया है. पीसीबी के इस फैसले के साथ ही 15 फरवरी को एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इसे अच्छा फैसला बताया है.

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर बना रास्ता

सौरव गांगुली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने का फैसला लिया है. यह अच्छा फैसला है. खेल और राजनीति को हमेशा अलग रखना चाहिए."

Loading Ad...

गांगुली ने कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा अच्छा मुकाबला होता है. अगला मैच भी अच्छा होगा. भारतीय टीम बहुत अच्छी है. पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान भारतीय टीम को टक्कर नहीं दे सकी है. इसलिए पाकिस्तान को अच्छा खेलना पड़ेगा." 

Loading Ad...

आईसीसी ने सुलझाया PCB vs BCCI विवाद 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईसीसी की मध्यस्थता में हुए इस फैसले का स्वागत किया है. 

Loading Ad...

राजीव शुक्ला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने और क्रिकेट को फिर से सबसे आगे लाने के लिए आईसीसी को बहुत-बहुत बधाई. यह आईसीसी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. इसलिए मैं आईसीसी को यह पहल करने और पाकिस्तान को बातचीत की टेबल पर लाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. आखिरकार कोलंबो में पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने का फैसला किया. टी20 विश्व कप 2026 अब सफलता हासिल करेगा. 

PCB ने बहिष्कार का फैसला लिया वापस

बता दें कि भारत में सुरक्षा का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने विश्व कप के मैच खेलने से इनकार किया था और विश्व कप से बाहर होने का फैसला किया था. आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को जगह दी थी. इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश का साथ देते हुए भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया था. 

Loading Ad...

रविवार को, दो सदस्यों वाले आईसीसी के प्रतिनिधिमंडल ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से मुलाकात की. इस बैठक में बांग्लादेश पर किसी भी तरह का एक्शन नहीं लेने का निर्णय किया गया और 2031 से पहले एक आईसीसी इवेंट की मेजबानी देने पर सहमति बनी. इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने विश्व कप में भारत के मैच के बहिष्कार वाला फैसला वापस ले लिया.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...