Advertisement

Loading Ad...

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की जीत के बावजूद सेमीफाइनल का सपना अधूरा, न्यूजीलैंड को मिला सेमीफाइनल का टिकट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया है. शनिवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 5 रनों से जीत दर्ज करने के बावजूद पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका.

Loading Ad...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया है. शनिवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 5 रनों से जीत दर्ज करने के बावजूद पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका. वहीं, न्यूजीलैंड ने अंतिम चार में अपनी जगह बना ली है. पाकिस्तान से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 6 विकेट खोकर 207 रन ही बना सकी. 

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 या उससे कम रनों पर रोकना था.हालांकि, मेहमान टीम के गेंदबाज ऐसा करने में नाकाम रहे.

पाकिस्तान ने श्रीलंका को दिया था 213 रनों का लक्ष्य

Loading Ad...

पाकिस्तान से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही. पथुम निसांका 7 गेंदों का सामना करने के बाद महज 3 रन बनाकर आउट हुए. कामिल मिशारा अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे, और वह 26 रन बनाकर आउट हुए. चरित असंलका को 25 रनों के स्कोर पर अबरार अहमद ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा.

Loading Ad...

कामिंडु मेंडिस सिर्फ 3 रन ही बना सके, जबकि जनिथ लियानागे 5 रन बनाकर आउट हुए.पवन रत्नायके ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने 37 गेंदों में 58 रनों की दमदार पारी खेली.अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं, कप्तान दासुन शनाका ने अंतिम ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके. पारी के 19वें ओवर में शनाका ने 18 और अंतिम ओवर में 22 रन बनाए.

आखिरी ओवर श्रीलंका को थी 28 रनों जरूरत

Loading Ad...

आखिरी ओवर में जीत के लिए श्रीलंका को 28 रनों की जरूरत थी.शनाका ने इस ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाया, लेकिन आखिरी दो गेंदों पर वह बड़ा शॉट नहीं लगा सके.गेंदबाजी में पाकिस्तान की तरफ से अबरार अहमद ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

इससे पहले पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 212 रन लगाए.टीम की तरफ से साहिबजादा फरहान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली.वहीं, फखर जमान ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 42 गेंदों में 84 रन बनाए. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 15.5 ओवर में 176 रनों की साझेदारी निभाई, जो टी20 विश्व कप में किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी भी है.

फरहान-फखर का चला बल्ला 

Loading Ad...

हालांकि, फरहान-फखर के अलावा पाकिस्तान के अन्य बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. कप्तान सलमान आगा और मोहम्मद नवाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि शादाब खान 2 रन ही बना सके.

गेंदबाजी में श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए, तो दासुन शनाका ने 2 विकेट निकाले. सुपर-8 राउंड के ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है. वहीं, पाकिस्तान और श्रीलंका का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...