×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'खेल शक्ति ही राष्ट्र शक्ति', UP में बदल गई खेल संस्कृति, CM योगी बोले-खेलों को मिली नई दृष्टि, मिला नया आत्मविश्वास

72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के शुभारंभ पर CM योगी ने खेल शक्ति ही राष्ट्र शक्ति का नारा दिया. उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया, फिट इंडिया और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर ने खेलों की तस्वीर बदल दी है. अब गांव से ग्लोबल मंच तक परिणाम दिख रहा है.

Author
04 Jan 2026
( Updated: 04 Jan 2026
01:32 PM )
'खेल शक्ति ही राष्ट्र शक्ति', UP में बदल गई खेल संस्कृति, CM योगी बोले-खेलों को मिली नई दृष्टि, मिला नया आत्मविश्वास
CM Yogi on Sports Culture
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले वर्षों में उत्तर प्रदेश और देश में खेल को नई दृष्टि, नए संसाधन और नया आत्मविश्वास मिला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उभरते “न्यू स्पोर्ट्स कल्चर” ने युवाओं में अनुशासन, फिटनेस और टीम-स्पिरिट को मजबूत किया है. अब खेल सिर्फ शौक नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बन चुका है.  

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झंडा गाड़ रहे यूपी के खिलाड़ी: CM योगी

उन्होंने कहा कि आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर, पारदर्शी चयन-प्रक्रिया और मिशन-मोड पर चल रही योजनाओं के चलते युवा खिलाड़ियों के लिए अवसर बढ़े हैं. ग्राम पंचायत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रतियोगिताओं का विस्तार किया गया है. परिणामस्वरूप यूपी के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पहले से कई गुना अधिक भागीदारी और पदक ला रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 72वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप का वर्चुअली शुभारंभ किया.

SAI और  खेल निदेशालय के बीच हुआ MoU

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयोजन स्थल डॉ. संपूर्णानंद स्पोट्र्स स्टेडियम, सिगरा में मौजूद रहे. उन्होंने यहां खिलाड़ियों व दर्शकों को संबोधित किया. सीएम की उपस्थिति में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया व उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के मध्य नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) के संचालन के लिए एमओयू का आदान-प्रदान हुआ.

Advertisement

सीएम योगी ने काशी आए खिलाड़ियों का किया स्वागत

सीएम योगी ने काशी में आई सभी 58 टीमों (30 पुरुष, 28 महिला) के खिलाड़ियों, कोच व ऑफिशियल का स्वागत किया. सीएम योगी ने कहा कि पिछले 11- साढ़े 11 वर्ष के अंदर हर भारतवासी ने देश में नई खेल संस्कृति को पनपते देखा है. पीएम मोदी ने 2014 में 'खेलो इंडिया खेलो' के माध्यम से हर भारतवासी के मन में खेल के प्रति सम्मान का भाव पैदा किया. खेल जीवन के सर्वांगीण विकास का माध्यम बने. स्वस्थ शरीर से ही सफलता के सभी आयाम प्राप्त किए जा सकते हैं. 

खेलो इंडिया खेलो, फिट इंडिया मूवमेंट, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता और हर जनपद में बनने वाले खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से पूरा देश नई खेल संस्कृति का अनुभव कर रहा है.

Advertisement

यूपी में 43 वर्ष बाद सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन

सीएम योगी ने कहा कि सांसद-विधायक खेलकूद प्रतियोगिता, ग्रामीण खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिता आदि के माध्यम से हम लोगों ने उत्तर प्रदेश में खेल को बढ़ाया है. सीएम ने कहा कि 43 वर्ष बाद सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन यूपी के अंदर वाराणसी नगर निगम द्वारा किया जा रहा है. इस आयोजन के पीछे पीएम मोदी की प्रेरणा, मार्गदर्शन व नेतृत्व है.

प्रदेश-देश में विकसित हो रहा खेल का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर

उन्होंने कहा कि प्रदेश-देश में खेल का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हुआ है. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर दिख रहा है, तो यह पीएम मोदी के विजन का परिणाम है. यह सुविधाएं स्मार्ट सिटी के अंतर्गत विकसित हुई हैं. अभी यूपी सरकार व साईं के बीच हुए एमओयू के अंतर्गत साईं के सानिध्य और कोच के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए नया प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा.

Advertisement

हर स्तर पर बढ़ रही खेल संस्कृति: CM योगी

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में 8-साढ़े 8 वर्ष में खेलकूद प्रतियोगिता को बढ़ाने का कार्य हुआ. हर गांव में खेल मैदान, हर जनपद में स्टेडियम, हर विकास खंड स्तर पर मिनी स्टेडियम का निर्माण, नगर निकाय व ग्राम पंचायत से होने वाले कार्यों की प्राथमिकता में ओपन जिम निर्माण के साथ ही हर स्तर पर खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ाने के प्रयास प्रारंभ हुए हैं. उसी का परिणाम है कि हमारा खिलाड़ी राष्ट्रीय, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ व इंटरनेशनल विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के साथ ही पहले की तुलना में कई गुना मेडल भी प्राप्त कर रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें