Advertisement

Loading Ad...

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी से भिड़े साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा, देखिए इसके बाद क्या हुआ?

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा और साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे विजय मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं.

Loading Ad...
IPL 2025 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस जहां अपनी शानदार खेल दिखा रही है वहीं अंकतालिका में भी इस टीम ने अपने आप को काफी मजबूत कर लिया है. लेकिन इन सब के बीच एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है जिसमें साउथ के सुपरस्टार विजय और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा एक दूसरे को चैलेंज देते नजर आ रहे हैं.

तिलक-विजय में लगी शर्त, कौन जीता? 

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा और साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा पिकलबॉल खेलते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान विजय तिलक से कहते हैं कि अगर ये मैच वो हार जाते हैं और तिलक इस मैच को जीत जाते हैं तो विजय मुंबई इंडियंस की जर्सी  पहन लेंगे, वहीं तिलक के तरफ से भी कुछ शर्त रखी जाती है. हालांकि वीडियो के अंत में 2-1 से विजय देवरकोंडा की जीत हो जाती हैं.

11 मैच में तिलक के 2 अर्धशतक 

इस सीजन मुंबई इंडियंस ने अबतक कुल 11 मैच खेले हैं, जिसमें तिलक वर्मा ने बल्ले से 2 अर्धशतक के साथ कुल 239 रन बनाए हैं. इस दौरान तिलक का औसत कुछ खास नहीं रहा और महज 39.83 के औसत के साथ तिलक 140.59 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते नजर आए. 

अंकतालिका में मजबूत मुंबई

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस अंकतालिका में काफी सेफ पोजीशन में नजर आ रही है, 11 मैच में 7 जीत के साथ मुंबई तीसरे स्थान पर काबिज है वहीं मंगलवार को गुजरात के खिलाफ होने वाले मैच में अगर मुंबई की टीम जीतने में कामयाब हो जाती है तब वह अंकतालिका में बैंगलोर को पछाड़ पहले स्थान पर चली जाएगी.
Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...