Advertisement

Loading Ad...

पिता के निधन के बावजूद रिंकू सिंह ने दिखाई हिम्मत, गंभीर ने टीम की ओर से दिल से दिया संदेश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने पिता के निधन के केवल एक दिन बाद टीम के साथ जुड़कर सभी को अपनी हिम्मत का उदाहरण दिया.भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने रिंकू की इस बहादुरी की खुले दिल से तारीफ की और टीम की तरफ से उन्हें समर्थन का संदेश दिया.

Loading Ad...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पिता के निधन के एक दिन बाद रिंकू सिंह एक बार फिर भारतीय दल के साथ जुड़े. भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने हिम्मत दिखाने के लिए रिंकू सिंह की तारीफ की है. गंभीर ने कहा कि इस मुश्किल समय में पूरी टीम उनके साथ खड़ी है.

कोच गंभीर का रिंकू को दिल से मैसेज

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को सेमीफाइनल-2 खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले गंभीर ने 'स्पीच' में हिस्सा लिया. उन्होंने स्पीच शुरू होने से पहले रिंकू को दिल से एक मैसेज दिया.

Loading Ad...

'आप अकेले नहीं, पूरी टीम आपके साथ खड़ी है,' 

Loading Ad...

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में गंभीर ने कहा, "दोस्तों, शुरू करने से पहले, रिंकू, टीम में आने और शामिल होने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए. एक बात याद रखना, आप अकेले नहीं हो. इस समय पूरी टीम आपके साथ खड़ी है, इसलिए मजबूत बने रहना." 

रिंकू के पिता खानचंद का शुक्रवार को लिवर कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया. हालत गंभीर होने पर उन्हें 21 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार सुबह निधन से पहले वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. पिता के निधन के बाद रिंकू अंतिम संस्कार करने के लिए घर वापस लौटे, जिसके तुरंत बाद वह रविवार को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ सुपर 8 मैच से पहले टीम में लौट आए.

Loading Ad...

वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेले थे रिंकू सिंह 

हालांकि, रिंकू सिंह को वेस्टइंडीज के खिलाफ उस मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया, लेकिन रिंकू के जज्बे ने सभी का दिल जीत लिया.

रिंकू टूर्नामेंट में अब तक फॉर्म से जूझते नजर आए हैं, जिन्होंने पांच पारियों में 24 रन बनाए हैं. रिंकू ने यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में महज 6 रन बनाए. इसके बाद नामीबिया के विरुद्ध सिर्फ 1 ही रन टीम के खाते में जोड़ सके. रिंकू सिंह ने पाकिस्तान के विरुद्ध नाबाद 11 रन, जबकि नीदरलैंड के खिलाफ नाबाद 6 रन बनाए. वह साउथ अफ्रीका के विरुद्ध मैच में खाता नहीं खोल सके थे. रिंकू सिंह ने अब तक इंग्लैंड के विरुद्ध 3 टी20 मुकाबलों की 2 पारियों में 19.50 रन बनाए हैं. इस दौरान 32 रन की पारी भी खेली.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...