Advertisement

Loading Ad...

IPL 2025 के फाइनल में आज RCB और PBKS की टक्कर, जानें Pitch Report और मौसम पर अपडेट

आईपीएल मंगलवार को अपने नए विजेता का स्वागत करने के लिए तैयार है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी.

Loading Ad...

आरसीबी और पंजाब किंग्स साल 2008 से ही टूर्नामेंट का हिस्सा रहे हैं. अतीत में दोनों टीमें आईपीएल ट्रॉफी उठाने के करीब पहुंची हैं, लेकिन सिर्फ उपविजेता ही रहीं. आरसीबी इससे पहले तीन फाइनल 2009, 2011, 2016 खेल चुकी हैं, जबकि पंजाब ने साल 2014 में इकलौता फाइनल खेला था.

मैच के बीच खलल डालेगी बारिश! 

दोनों फ्रेंचाइजी के फैंस के बीच उत्साह चरम पर है. मैच के बीच बारिश की आशंका भी नजर आ रही है. ऐसे में मौसम के चलते फैंस के लिए यह मैच और भी रोमांचक होने की संभावना है.

Loading Ad...

अहमदाबाद में मैच की शुरुआत में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो अंत तक गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो जाएगा. मैच के दौरान आर्द्रता का स्तर 52 प्रतिशत से 63 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है. अधिकांश समय आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है. बारिश की आशंका लगभग 2 से 5 प्रतिशत के बीच है.

Loading Ad...

फाइनल मुकाबले के लिए रखा गया रिजर्व डे

अगर मंगलवार को बारिश की वजह से मुकाबला नहीं होता, तो इस स्थिति में बुधवार को 'रिजर्व डे' के रूप में रखा गया है. अगर दोनों ही दिन मैच नहीं हो पाता, तो प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली पंजाब किंग्स को विजेता घोषित किया जाएगा.

Loading Ad...

बता दें कि अहमदाबाद ने 2023 में आईपीएल फाइनल की भी मेजबानी की थी. ये निर्णायक मैच बारिश से काफी बाधित रहा था. 28 मई 2023 को बारिश के चलते एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी.

सौभाग्य से बीसीसीआई ने अगले दिन फाइनल आयोजित करने के लिए 'रिजर्व डे' का उपयोग किया. हालांकि बारिश ने इस दिन भी दखल दिया, जिसके कारण मुकाबला छोटा हो गया और दूसरी पारी सिर्फ 15 ओवर की रह गई.

रवींद्र जडेजा ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को घरेलू टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दिलाई थी. ये चेन्नई सुपर किंग्स का पांचवां आईपीएल खिताब था.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...