Advertisement

Loading Ad...

IPL 2025 से पहले Punjab Kings ने उठाया बड़ा कदम, 2 दिग्गजों की कर दी छुट्टी

IPL 2025 से पहले पंजाब किंग्स ने उठाया बड़ा कदम, 2 दिग्गजों की कर दी छुट्टी

Loading Ad...
मोहाली, 26 सितंबर। पंजाब किंग्स ने IPL2024  के दौरान दल के मुख्य कोच रहे ट्रेवर बेलिस और क्रिकेट विकास के प्रमुख संजय बांगर से अलग होने का फ़ैसला किया है। ईएसपीएनक्रिकइंफो को पता चला है यह निर्णय फ्रेंचाइजी के बोर्ड द्वारा लिया गया है, जिसका हिस्सा फ्रेंचाइजी के चार सह-मालिक हैं।

बेलिस ने 2022 आईपीएल के बाद पंजाब के मुख्य कोच के रूप में पदभार संभाला था, वहीं बांगर दिसंबर 2023 में टीम के साथ जुड़े थे। पंजाब की टीम ने अब तक कोई आईपीएल ट्रॉफ़ी नहीं जीती है। 2023 आईपीएल में वे आठवें और पिछले सीज़न में नौवें स्थान पर रहे थे।

बांगर 2014 में पंजाब के मुख्य कोच थे। वह भारत के सहायक कोच बनने से पहले 2016 तक इस पद पर रहे थे। 2024 में पंजाब में वापसी करने से पहले बांगर कुछ वर्षों तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कोचिंग स्टाफ़ का भी हिस्सा रहे थे। वह 2021 में आरसीबी के बल्लेबाज़ी सलाहकार बने थे और बाद में वह टीम के मुख्य कोच भी बन गए थे।

बेलिस ने टीम के मुख्य कोच के तौर पर पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले की जगह ली थी। कुंबले 2020 से लेकर 2022 तक टीम के मुख्य कोच थे, इस दौरान भी पंजाब अंतिम चार में प्रवेश करने में सफल नहीं हो पाई। जीत का सूत्र तलाशने के क्रम में पंजाब ने नियमित तौर पर कोच बदले हैं। 2016 में मुख्य कोच के पद से बांगर की विदाई के बाद ख़ुद कुंबले पंजाब के पांचवें कोच थे।

हाल ही में पंजाब ने रिकी पोंटिंग को चार वर्ष (2025-28) के लिए अपने साथ जोड़ा है।

Source: IANS
Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...