Advertisement

Loading Ad...

PBKS vs DC, IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया, समीर रिजवी ने खेली तूफानी पारी

आईपीएल 2025 का 66वां मुकाबला शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. पंजाब नें दिल्ली के सामने 207 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने करूण नायर की बेहतरीन बल्लेबाजी और समीर रिवजी के शानदार अर्धशतक के दम पर तीन गेंद शेष रहते मैच को छह विकेट से अपने नाम कर लिया.

Loading Ad...
आईपीएल 2025 का 66वां मुकाबला शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. कप्तान अय्यर और स्टोइनिस की शानदार पारी के बदौलत पंजाब नें दिल्ली के सामने 207 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने करूण नायर बेहतरीन बल्लेबाजी और समीर रिवजी के शानदार अर्धशतक के दम पर तीन गेंद शेष रहते मैच को छह विकेट से अपने नाम कर लिया. 

दिल्ली कैपिटल्स की पारी का हाल

207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत तेज रही. टीम ने बिना विकेट गंवाए 50 रनों का पहला पड़ाव पार किया. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (35) और कप्तान फाफ डुप्लेसिस (23) ने टीम को सधी शुरुआत दिलाई. टीम को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा, जिन्होंने मार्को जानसेन की गेंद पर शशांक सिंह को अपना कैच थमाया. तीसरे नंबर पर करुण नायर ने तेजी से 44 रन बनाए. इसके बाद सेदिकुल्लाह ने टीम की जीत में 22 रनों का योगदान दिया.वह प्रवीण दुबे की गेंद पर अर्शदीप सिंह को कैच थमा बैठे. इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने क्रमशः नाबाद 58 और 18 रनों की पारी खेली. रिजवी ने 25 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 58 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से हरप्रीत बरार ने दो विकेट चटकाए. मार्को जॉनसन और प्रवीण दुबे को एक-एक सफलता मिली.

पंजाब किंग्स की पारी 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए. पंजाब की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा अंत में स्टोइनिस ने 16 गेंदों पर ताबड़तोड़ 44 रन बनाए और नाबाद पवेलियन लौटे. उन्होंने 275 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके और चार गगनचुंबी छक्के जड़े. वही दिल्ली की ओर से सबसे किफायती गेंदबाजी मुस्तफिजुर रहमान ने की. उन्होंने अपने कोटे के पूरे चार ओवर डाले और 8.25 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए तीन विकेट भी चटकाए. उनके अलावा विपराज निगम और कुलदीप यादव को दो-दो, जबकि मुकेश कुमार को एक सफलता मिली.

बताते चलें कि आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का ये आखिरी मैच था, जिसे दिल्ली ने जीता है. इस टीम के कुल 14 मैचों में 15 अंक हो गए है. लेकिन इस सीजन से दिल्ली का सफर खत्म हो चुका है. वही पंजाब की टीम पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. इसके 13 मैचों में 17 अंक है. इस लिहाज से पंजाब के पास आज टेबल टॉपर बनाने का अवसर था, लेकिन वो मैच की हार के चलते इससे चुक गई. वही आईपीएल के इतिहास पर नजर डालें तो दिल्ली और पंजाब के बीच अबतक कुल 35 मैच खेले गए है, जिनमें पंजाब ने 17 और दिल्ली ने भी 17 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था.  
Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...