Advertisement

Loading Ad...

आईपीएल 2025 में दिल्ली का साथ छोड़ देंगे पंत, एक पोस्ट कर दे दिया बड़ा हिंट !

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट से एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद फैंस और उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स में हलचल मच गई है।

Loading Ad...
आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स में बवाल मच गया है क्योंकि कप्तान ऋषभ पंत ने टीम को बड़ी टेंशन दे दी है। आईपीएल ऑक्शन से पहले खिलाड़ियो को लेकर तमाम तरह की ख़बरें सामने आ रही हैं और कई तरह के कयास खिलाड़ियों को लेकर लगाए जा रहे हैं। ऐसे ही जहां एक तरफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर उम्मीद लगाई जा रहा थी कि दिल्ली पंत को नहीं छोड़ेगी और ना ही पंत दिल्ली को छोड़ेंगे, लेकिन इसी बीच पंत के एक पोस्ट ने आईपीएल से पहले हलचल मचा दी है और सभी को हैरान कर दिया है। 

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट से एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद फैंस और उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स में हलचल मच गई है। ऋषभ पंत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए फैंस से सवाल किया और लिखा कि - "यदि मैं नीलामी में जाऊं, तो क्या मैं बिकूंगा या नहीं, और कितने में?" यानि कि ऋषभ पंत ने साफ़ तरीके से जनता को पूछा है कि वो ऑक्शन में जायेंगे तो कितने में बिकेंगे और बिकेंगे कि नहीं। 

पंत के इस एक पोस्ट ने फैंस को हैरान तो किया ही है साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन भी बढ़ा दी है। जब से ऋषभ पंत ने दिल्ली की कमान संभाली है देखा गया है कि पंत की कप्तानी में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन किया है और खुद रिषभ पंत शानदार विकेट कीपर बल्लेबाज़ हैं। ऐसे में अगर पंत ऑक्शन में जाते हैं और दिल्ली को छोड़ते हैं तो टीम की परेशानी और बढ़ जाएगी। दिल्ली एक अच्छे और शानदार खिलाड़ी को खो देगी और एक नए कप्तान की खोज में होगी।   

हालांकि इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के Co-owner पार्थ जिंदल ने ऋषभ पंत को रिटेन किये जाने पर बयान दिया था और उन्होंने कहा था कि ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स जरूर रिटेन करेगी, आईपीएल के नए नियमों के तहत हर टीम अपने मौजूदा स्क्वॉड से छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इसके लिए टीम के पास 'राइट टू मैच' यानि कि RTM का ऑप्शन होगा। वहीँ उन्होंने ये भी कहा था की दिल्ली कैपिटल्स के पास अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुलदीप यादव और खलील अहमद जैसे कई अच्छे खिलाड़ी हैं, और नीलामी के वक्त देखना होगा कि हम क्या कर सकते हैं। 

आपको बता दें ऋषभ पंत ने साल 2022 में एक भयानक कार हादसे के कारण आईपीएल 2023 सीजन का हिस्सा नहीं बन पाए थे। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने वक्त से पहले और उम्मीद से परे शानदार वापसी की और रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीतने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद, उन्होंने वनडे और टेस्ट दोनों में भी अपनी जगह बनाई। 

लेकिन अब आईपीएल 2025 से पहले पंत ने कहीं न कहीं  फैंस को एक बड़ा हिंट दे दिया है और बता दिया है कि हो सकता है कि वो आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा नहीं होगा। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि ऋषभ पंत क्या फैसला लेते हैं और आईपीएल 2025 ऑक्शन में क्या कुछ होता है। 
Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...