Advertisement

Loading Ad...

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर, शाहीन सहित इन बड़े खिलाड़ियों का कटा पत्ता

उप कप्तान शादाब ने हाल ही में यूके में अपने दाएं कंधे की सफल सर्जरी करवाई थी. वह इससे रिकवरी कर रहे हैं. हारिस रऊफ सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से मेजर क्रिकेट लीग खेल रहे थे, लेकिन इस बीच उनकी ग्रेड-1 हैमस्ट्रिंग चोट का पता चला. ऐसे में अब वह एमएलसी के शेष मुकाबलों में नहीं खेल सकेंगे.

Loading Ad...

पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को चोटिल होने के चलते बांग्लादेश के खिलाफ टी20 दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को टीम का ऐलान किया, जिसमें सलमान अली आगा को टीम की कमान सौंपी गई. 

टी20 सीरीज के लिए पाक टीम का ऐलान

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज 20-24 जुलाई के बीच खेली जाएगी. सभी मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल जाएंगे.

Loading Ad...

शादाब-रऊफ को नहीं मिला टीम में मौका 

Loading Ad...

उप कप्तान शादाब ने हाल ही में यूके में अपने दाएं कंधे की सफल सर्जरी करवाई थी. वह इससे रिकवरी कर रहे हैं. हारिस रऊफ सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से मेजर क्रिकेट लीग खेल रहे थे, लेकिन इस बीच उनकी ग्रेड-1 हैमस्ट्रिंग चोट का पता चला. ऐसे में अब वह एमएलसी के शेष मुकाबलों में नहीं खेल सकेंगे.

चोटिल हारिस की जहग सलमान मिर्जा को मिला मौका 

Loading Ad...

चोटिल हारिस रऊफ की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा को नेशनल टीम में शामिल किया गया है. मिर्जा ने पीएसएल सीजन-9 में लाहौर कलंदर्स के साथ खेलते हुए चार मैचों में 15 की औसत और 9.64 की इकॉनमी रेट से नौ विकेट चटकाए हैं.

16 जुलाई को पाक टीम पहुंचेगी बांग्लादेश

पाकिस्तानी टीम 16 जुलाई को बांग्लादेश . पहला टी20 मैच 20 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः 22 और 24 जुलाई को आयोजित होंगे.

Loading Ad...

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के बाद, पाकिस्तानी टीम एक अगस्त से शुरू होने वाली तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों की 'व्हाइट-बॉल सीरीज' के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेगी. पीसीबी ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए टीम की घोषणा उचित समय पर की जाएगी.

पाकिस्तान की 15 सदस्यीय स्क्वाड:

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, फहीम अशरफ, फखर जमान, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, सलमान मिर्जा और सुफयान मोकिम.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...