Advertisement

Loading Ad...

Pak Vs Ban: बचकानी हरकत से आउट हुए सलमान आगा, मेहदी हसन मिराज से मैदान पर भिड़ंत

शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में एक अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली. पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा अपनी एक ‘बचकानी हरकत’ की वजह से रनआउट हो गए और इसके बाद मैदान पर ही बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज से उनकी तीखी बहस हो गई.

Loading Ad...

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 274 रन बनाकर ऑलआउट हुई. पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा को मैदान पर 'बचकानी हरकत' की वजह से अपना विकेट गंवाना पड़ा. अजीबो-गरीब अंदाज में रनआउट होने के बाद सलमान बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज से भी भिड़ गए. 

सलमान आगा की ‘बचकानी हरकत’ से गंवाया विकेट

दरअसल, पाकिस्तान की पारी का 39वां ओवर मेहदी हसन मिराज डाल रहे थे. ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने सामने की तरफ शॉट खेला. गेंद सलमान के पैरों के पास आकर रुक गई. क्रीज से बाहर होने के बावजूद सलमान गेंद को उठाने के लिए नीचे झुके. हालांकि, मेहदी हसन फुर्ती दिखाते हुए गेंद पर झपटे और उन्होंने बॉल उठाकर तुरंत स्टंप पर दे मारी. मेहदी हसन ने जब थ्रो मारा, तो सलमान क्रीज से बाहर थे और उन्हें रनआउट करार दे दिया गया.

Loading Ad...

मेहदी हसन का यह बर्ताव सलमान आगा को बिल्कुल पसंद नहीं आया और वह उनसे मैदान पर ही भिड़ गए. सलमान ने गुस्से में अपने ग्लव्स भी फेंक दिए और वह काफी नाखुश दिखाई दिए. पाकिस्तान के बल्लेबाज ने अपना हेलमेट भी जमीन पर पटक दिया और काफी गुस्से में पवेलियन लौटे. सलमान ने 62 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 64 रन बनाए.

Loading Ad...

टॉस जीत कर बांग्लादेश ने चुनी गेंदबाज़ी 

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने पहले विकेट के लिए 12.6 ओवर में 103 रन जोड़े. फरहान ने 46 गेंदों में 31 रन बनाए. वहीं, सदाकत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 46 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली. शमिल हुसैन सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए. मोहम्मद रिजवान ने 59 गेंदों में 44 रन बनाए.

Loading Ad...

हालांकि, पाकिस्तान की टीम एक समय पर 231 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी. हालांकि, इसके बाद टीम ने अपने अगले 7 विकेट सिर्फ 43 रन जोड़कर गंवा दिए. गेंदबाजी में बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने 56 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं, मेहदी हसन मिराज ने 34 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...