Advertisement

Loading Ad...

ना ट्रंप, ना ही ट्रंप कार्ड पाकिस्तान को भारत की मार से बचा सका! अब पता चला क्यों मोहसिन नकवी खेलने से भाग रहा था!

पाकिस्तान को एक बार फिर टीम इंडिया ने बुरी तरह पीट दिया है. भारत ने ऐसी पिटाई की है कि लोग कहने लगे हैं कि ना ट्रंप और ना ही उसका ट्रंप कार्ड उसे बचा सका. इतना ही नहीं, अब कहा जाने लगा है कि शायद इसी हार के डर से पाकिस्तान मैच के बहिष्कार की बातें कर रहा था.

Loading Ad...

भारत ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से मात दी. इसी के साथ टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 8 मुकाबले जीत लिए हैं. यह किसी एक टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड है. इस मैच से पहले पाकिस्तानी सरकार, अवाम और खुद पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने अपने खिलाड़ियों का जबरदस्त हाइप बनाया था, लेकिन टीम इंडिया के धुरंधरों ने सबकी उम्मीदों की धज्जियां उड़ा दीं. ऐसी पिटाई की कि लोगों को ऑपरेशन सिंदूर में पाक फौज की भारतीय सेना के हाथों हुई धुनाई की याद आ गई.

ना ट्रंप और ना ही ट्रंप कार्ड पाकिस्तान को बचा सका!

पाकिस्तान इस बार अपने विवादास्पद एक्शन वाले गेंदबाज उस्मान तारिक को कथित ‘ट्रंप कार्ड’ के तौर पर पेश कर रहा था और ऐसा माहौल बना रहा था कि शायद तारिक उनकी नैया पार लगा देंगे और भारतीय खिलाड़ी ताश के पत्तों की तरह ढह जाएंगे. लेकिन पाकिस्तान को भारत की मार से ना ट्रंप बचा सके और ना ही ट्रंप कार्ड.

Loading Ad...

 ऑपरेशन सिंदूर से पिटाई जारी!

Loading Ad...

ऑपरेशन सिंदूर में भी भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था. कई एयर बेस, कैंप, एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया गया था. पाकिस्तान फौज एक भी हमले को रोकने में नाकाम रही थी. उसने भारत के विमानों को मार गिराने का दावा किया था, लेकिन जब एक सीएनएन एंकर ने सबूत मांगे तो पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जवाब दिया था, “It’s all over on social media.” जिस तरह भारत ने अपने हमलों के सैटेलाइट सबूत पेश किए, वहीं पाकिस्तानी फौज झूठ और प्रोपेगेंडा फैलाती रही और अपनी अवाम को जीत का भ्रम देती रही.

ठीक उसी तरह, पाकिस्तान ने उस्मान तारिक की मिस्ट्री स्पिन को लेकर भी बड़ा हाइप बनाया. कप्तान सलमान आगा ने उन्हें टीम का ‘ट्रंप कार्ड’ बताया था. लेकिन मैदान पर कहानी पूरी तरह अलग निकली.

Loading Ad...

पाकिस्तान इसलिए मैच का बॉयकॉट करना चाह रहा था!

नकवी ने अपनी ड्रामेबाजी के जरिए इस मैच को अपने सियासी फायदे और कद बढ़ाने के तौर पर पेश करने की कोशिश की. ऐसा माहौल बनाया गया मानो यह कोई सामान्य मैच नहीं, बल्कि युद्ध हो. लाख धमकियां, जज्बाती दावे और तकरीरें की गईं, लेकिन अंततः मैदान पर खेल ही निर्णायक साबित हुआ. ऐसा लगने लगा कि बॉयकॉट का शोर सिर्फ इसलिए था कि भारत से खेलने से बचा जा सके, ताकि भारी बेइज्जती से बचाव हो. इसलिए तो पाकिस्तान ने भारत वाले मैच के बहिष्कार का फैसला अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद देर शाम किया था.

कई लोग कहने लगे कि शायद बहिष्कार ही कर लेते तो फजीहत कम होती. जिस उस्मान तारिक को लेकर इतनी चर्चा थी, वह भी असर छोड़ने में नाकाम रहे. भारतीय बल्लेबाजों ने उन्हें संभलकर खेला और कोई बड़ा मौका नहीं दिया. उनकी मिस्ट्री गेंदबाजी भारत के खिलाफ बेअसर साबित हुई.

Loading Ad...

उस्मान तारिक भी फिसड्डी साबित हुआ!

बयान बनाम प्रदर्शन मैच से पहले जो शोर था, वह मैदान पर शांत हो गया. न बायकॉट की चर्चा काम आई और न मिस्ट्री स्पिन का दांव. भारत ने एक बार फिर साबित किया कि दबाव में खेलने का अनुभव और मैच की समझ ही असली ताकत है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली, जबकि पाकिस्तान के लिए यह हार कई सवाल छोड़ गई. भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा खास होता है, लेकिन इस बार संदेश साफ था ड्रामा नहीं, प्रदर्शन मायने रखता है.

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बना डाले सारे रिकॉर्ड!

Loading Ad...

टीम इंडिया ने महज मैच नहीं जीता, बल्कि अपनी बादशाहत कायम रखी. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कुल 9 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं, जिनमें से 8 में जीत दर्ज की है. इनमें से एक मैच भारत ने सुपर ओवर में जीता था. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ साल 2021 में इकलौती जीत दर्ज की थी.

टी20 वर्ल्ड कप में किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सर्वाधिक जीत के मामले में भारत शीर्ष पर है. ऑस्ट्रेलिया (बनाम बांग्लादेश), पाकिस्तान (बनाम बांग्लादेश), श्रीलंका (बनाम वेस्टइंडीज) और वेस्टइंडीज (बनाम इंग्लैंड) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं.

किस ओर जा रहा वर्ल्ड कप?

Loading Ad...

इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 175 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन की शानदार पारी खेली. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई. उस्मान खान ने 44 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीसरी जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. टीम इंडिया ने अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ 29 रन से जीता था. इसके बाद नामीबिया को 93 रन से हराया. अब भारतीय टीम 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेगी.

इस हार के साथ पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गई है. नीदरलैंड और यूएसए को हराने के बाद भारत से हार ने उसके समीकरण बिगाड़ दिए हैं. अब पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

Loading Ad...

कुल मिलाकर भारतीय टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मैच एक सामान्य मुकाबला ही है. जिस राइवलरी का हव्वा पाकिस्तान खड़ा करता है, वह आंकड़ों के सामने टिकता नहीं दिखता. 8-1 का रिकॉर्ड खुद कहानी बयां करता है. जैसा कि सूर्या और अक्षर पटेल ने कहा था—मैच मैदान पर जीता जाता है, शोर से नहीं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...