Advertisement
Loading Ad...
MI vs SRH, IPL 2025: मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी जीत, हैदराबाद को 4 विकेट से दी शिकस्त
IPL 2025 के 33वें मैच में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टक्कर हुई. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में MI ने SRH को 4 विकेट से हरा दिया.
Advertisement
Loading Ad...
IPL 2025 के 33वें मैच में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टक्कर हुई. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में MI ने SRH को 4 विकेट से हरा दिया. इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहलै बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाए.
अभिषेक शर्मा-क्लासेन ने खेली अच्छी पारी
हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 40, क्लासेन ने 37 और हेड ने 28 रनों की पारी खेली. वहीं मुंबई के लिए विल जैक्स ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए.
MI की पारी का हाल
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर रोहित शर्मा ने रियान रिक्लेटन के साथ मिलकर अच्छी शुरुआत दिलाई. लेकिन, एक बार फिर रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 26 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में 3 गगनचुंबी छक्के भी जड़े. इसके बाद रिक्लेटन भी 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. फिर सूर्यकुमार यादव भी 26 रन बनाकर आउट हो गए. तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या ने कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया. 19वें ओवर की पहली गेंद पर तिलक ने चौका जड़कर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई. मुंबई की यह लगातार दूसरी जीत है.
विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन
मुंबई के लिए ऑलराउंडर विल जैक्स ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. जैक्स ने 2 विकेट लेने के अलावा 36 रन भी बनाए.
IPL Points Table
इस मैच के बाद IPL Points Table में मुंबई इंडियंस 7 मैचों में से 3 जीत और 4 हार के साथ 6 अंक लेकर सातवें स्थान पर है. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 7 मौचों में से 2 जीत और 5 हार के साथ 4 अंक लेकर नौवें स्थान पर है.

यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...