Advertisement

Loading Ad...

Luis Suarez: फुटबाल खिलाड़ी अपने विरोधियों को दांत काट देता था, हुआ रिटायर!

महान फुटबालर लइस सुआरेज ने फुटबाल को अलविदा कह दिया है।और इसी के साथ एक महान खिलाड़ी का अंत हो गया है। अपने विवाद और खेल के साथ ही सुआरेज के साथ एक अच्छा खेल चला गया।

Loading Ad...
फुटबाल दुनिया का सबसे बड़ा खेल है। जिसकों दुनिया भर में पसंद किया जाता है। इसके साथ ही साथ फुटबाल के दर्शक पूरी दुनिया में है। लेकिन फुटबाल के साथ ही साथ फुटबाल की बुराई भी साथ चलती है। उसी कड़ी में दुनिया भर में दात काटने के लिए मशहूर उरग्वे के खिलाड़ी लूईस सुआरेज फुटबाल को अलविदा कह गए। जिसके बाद दांत काटने को लेकर ट्रेंड करने लगे। तो हमने सोचा कि क्यों ना आप को लुइस के बारे में बताया जाए। लूईस सुआरेज का पूरा नाम लूइस अल्बर्टो सुआरेज़ डियाज़ है।


सुआरेज का जन्म 24 जनवरी 1987 को उरूग्वे में हुआ था। और लूईस ने अपने पेशेवर फुटबॉलर की शुरूआत यहीं से की। द गनमैन के नाम से मशहूर सुआरेज अपनी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकरों में से एक माने जाते है।लेकिन अपनी करतूतों की वजह से भी काफी मशहूर हुए। दो यूरोपीय गोल्डन शूज़, एक एरेडिविसी गोल्डन बूट, एक प्रीमियर लीग गोल्डन बूट और एक पिचिची ट्रॉफी अपने नाम करने वाले सुआरेज अब फुटबाल की जिंदगी से रिटायर हो चुके है।  लिवरपूल और बार्सिलोना से खेलने वाले सुआरेज अपने देश की तरफ से 142 मैच खेले है। और 69 गोल किए है। जो उरुग्वे की तरफ से एक बड़ा रिकॉर्ड है।लूइस ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच शुक्रवार को पराग्वे के खिलाफ खेला।

सुआरेज एक बार इंटर मियामी क्लब से जुड़े थे।वह अर्जेंटीना के महान स्ट्राइकर लियोनेल मेसी के करीबी दोस्तों में शामिल हैं। यही वजह है कि उन्हें बार्सिलोना में खेलने का मौका मिला। सुआरेज एक दमदार खिलाड़ी थे। रफ्तार और गेंद पर पकड़ की दुनिया कायल थी। लेकिन अब वो एक महान खिलाड़ी को देख नहीं पाएंगे। 

लुईस के प्रसंशक उन्हें फुटबॉल का सुपर हीरो भी कहते है। अगर कुछ विवाद को छोड़ दें तो उनका कद लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बराबर है। लुइस की जब भी बात होती है तो 2014 फीफा विश्व कप का विवाद याद आ जाता है। 2014 के विश्व कप में इटली और उरुग्वे के बीच मैच चल रहा था। लुइस सुआरेज ने जियोर्जियो चिलिनी को काट लिया था।  चिलिनी के दाएं हाथ पर सुआरेज के दांतों के निशान उग आए थे। यह विवाद इत बड़ा हो गया कि लोग इसे काफी लंबे समय तक याद रखा।और सुआरेज को सभी फुटबॉल खेल से 4 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। लेकिन, बाद में उन्होंने अपनी इस गलती के लिए माफी मांगी। 

विवाद और फुटबाल दोनों सुआरेज के साथ एक साथ चलता रहा। मीडिया रिपोर्ट है कि 2014 से पहले वह दो बार विपक्षी टीम के खिलाड़ी को काट चुके थे। तो आप समझ सकते है कि कैसे विवाद और सुआरेज एक साथ चलते रहे। लुईस की दांत काटने की करतूत से सुआरेज को 100 करोड़ का नुकसान उठान पड़ा। क्योंकि लिवरपूल से बार्सिलोना ट्रांसफर के लिए सुआरेज को ये नुकसान उठाना पड़ा। तो आप समझ सकते है कि लुईस और विवाद एक साथ चलते रहे। लेकिन आखिरकार महान फुटबाल खिलाड़ी जो मेसी-रोनाल्डो के टक्कर का था। फुटबाल को अलविदा कह के चला गया।

Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...