Advertisement
Loading Ad...
ऋषभ पंत के लिए आर या पार के मूड में आई थी LSG, इस रणनीति से किया अपने पाले में
टीम इंडिया के धांसू बल्लेबाज ऋषभ पंत ने IPL इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। पंत लीग के इतिहास में बिकने वाले अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने विकेटकीपर-बल्लेबाज को 27 करोड़ रुपये में खरीदा। उन्होंने मिचेल स्टार्क के 24.75 करोड़ रुपए की सबसे ऊंची बोली को पीछे छोड़ दिया। पंत का दिल्ली कैपिटल्स को बॉय कहकर ऑक्शन में जाने का फैसला सही साबित हुआ है।
Advertisement
Loading Ad...
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर सुपरजायंट्स ने IPL इतिहास की सबसे रिकॉर्ड बोली लगाकर अपने पाले में कर लिया। LSG ने पंत को 27 करोड़ में खरीदा। इस संबंध में फ्रेंचाइजी ने कहा कि ऋषभ पंत हमेशा हमारे रडार पर थे।
टीम इंडिया के धांसू बल्लेबाज ऋषभ पंत ने IPL इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। पंत लीग के इतिहास में बिकने वाले अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने विकेटकीपर-बल्लेबाज को 27 करोड़ रुपये में खरीदा। उन्होंने मिचेल स्टार्क के 24.75 करोड़ रुपए की सबसे ऊंची बोली को पीछे छोड़ दिया। पंत का दिल्ली कैपिटल्स को बॉय कहकर ऑक्शन में जाने का फैसला सही साबित हुआ है।
LSG की रणनीति हुई कामयाब
LSG को केएल राहुल के बाद एक कप्तान और टीम लीडर की तलाश थी। यह लखनऊ का एक रणनीतिक मास्टरस्ट्रोक है। लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका के बेटे शाश्वत गोयनका ने दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान को हासिल करने के बाद फ्रेंचाइजी के विचारों को साझा किया।
पंत का टीम के साथ आना बेहद शानदार: शाश्वत
शाश्वत ने कहा कि ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी को टीम में शामिल करना शानदार है। मुझे लगता है कि हर कोई इसी सोच के साथ नीलामी में आया था और यह हमारी सूची में भी था। इसलिए हमारे लिए यह एक अच्छी खरीद थी। वो हमारे लिए टॉप प्रॉयोरिटी में से एक थे।
पंत के लिए पैसे के बारे में नहीं सोचा: शाश्वत गोयंका
शाश्वत ने आगे कहा कि ऋषभ को लेकर पैसे के बारे में नहीं सोचा गया था, वह हमारे रडार पर थे क्योंकि हम एक अनुभवी कप्तान की तलाश में थे। पंत के पास टूर्नामेंट में कप्तानी करने का अच्छा अनुभव है, लेकिन हमारे पास यह तय करने के लिए काफी समय है कि टीम का नेतृत्व कौन करेगा। कप्तान के लिए हमारी प्राथमिकता में कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो सभी मैच खेल सके और टीम का अच्छे से मार्गदर्शन कर सके।
LSG ने पंत पर नहीं किया किंतु-परंतु
LSG ने पंत के लिए बोली लगाने में कोई समय बर्बाद नहीं किया। फ्रेंचाइजी के इरादे साफ थे, वे पूरी तरह से दांव लगाने को तैयार थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी इस होड़ में शामिल हो गई, और हर बोली के साथ कीमत बढ़ती गई। जैसे-जैसे यह आंकड़ा 20 करोड़ रुपये के पार पहुंचा, यह स्पष्ट हो गया कि पंत की कीमत उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कौशल से भी परे है।
पंत के लिए पैसों का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार थी LSG
शाश्वत ने रिकॉर्ड तोड़ने वाली बोली के पीछे की रणनीतिक योजना के बारे में बताते हुए कहा: यह हमारी योजना के भीतर था। यह कोई जादुई संख्या हासिल करने के बारे में नहीं था, हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि पंत को हम किसी तरह हासिल कर लें, भले ही इसका मतलब आरटीएम (राइट टू मैच) कार्ड का इस्तेमाल करने की कोई गुंजाइश न छोड़ना हो।
पंत और अय्यर को रिटेन नहीं किया गया था
इस बार की नीलामी अपने आप में काफ़ी अहम और चौंकाने वाली रही। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे, जबकि श्रेयस अय्यर केकेआर के कप्तान थे। पंत ने टीम के प्रदशर्न में काफी सुधार भी किया था। उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा था, ऐसे में फ्रेंचाइजी द्वारा पंत को रिलीज़ करना कईयों को हैरान कर गया।
वहीं, अय्यर, डिफेंडिंग IPL चैंपियन KKR के कप्तान रहे, उन्होंने, टीम को टाइटल जितवाया, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्होंने रिलीज़ कर दिया। ये भी फैंस को काफी चौंका गया।
इस बार के IPL में नीलामी का रिकॉर्ड टूट गया, भारतीय खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा पैसे मिले। पंत के बाद सबसे ज्यादा बोली श्रेयस अय्यर के लिए लगी, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा, वहीं वेंकटेश अय्यर तीसरे नंबर पर रहे जिन्हें KKR ने 23.75 करोड़ में खरीदा।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...