Advertisement

Loading Ad...

IPL Mega Auction 2025 : मेगा ऑक्शन की तारीख सामने आई ! कब और कहां होगी नीलामी ?

आईपीएल मेगा एक्शन 2025 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इस बार का मेगा ऑक्शन नवंबर महीने के तीसरे या आखिरी हफ्ते में हो सकता है। इस बार के मेगा ऑक्शन में हर किसी की नज़र रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, केएल राहुल, सूर्य कुमार यादव जैसे खिलाड़ियों पर होगी। इस मेगा ऑक्शन का आयोजन भारत से बाहर हो सकता है। सऊदी अरब ने इसके आयोजन में दिलचस्पी दिखाई है।

Loading Ad...
IPL 2025 सीजन के शुरू होने में करीब 6 महीने का वक्त बाकी है। लेकिन इस सीजन की चर्चा अभी से शुरू हो गई है। क्योंकि ये सीजन अभी तक का सबसे हटकर सीजन बनने वाला है। क्योंकि कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी कई वर्षो की पुरानी टीम को छोड़कर नई टीम ज्वाइन कर सकते हैं। इनमें सबसे ज्यादा नज़र अगर किसी खिलाड़ी पर है। तो वो हैं रोहित शर्मा। क्योंकि मुंबई इंडियंस के इस पूर्व कप्तान का  अपनी टीम को छोड़ना लगभग-लगभग तय माना जा रहा है। वहीं रोहित के बाद हर किसी की नज़र लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल पर है। क्योंकि दोनों ही खिलाड़ियों का अपनी वर्तमान टीम के साथ रिश्ता उतना अच्छा नही चल रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं। कि ये दोनों इस सीजन में किसी नई टीम से खेलते नज़र आ सकते हैं। तो चलिए बिना कोई देरी किए आपको आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की पूरी खबर बताते हैं। कि आखिर कब और कहां होगी इसकी नीलामी। 

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की नीलामी कब और कहां होगी !

आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल।  मीडिया में चल रही तमाम खबरों और क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार। इस बार की नीलामी नवंबर महीने के तीसरे या आखिरी हफ़्ते में हो सकता है। ऐसे में सभी क्रिकेट फैंस का इंतज़ार जल्द ही खत्म होने वाला है। वहीं मेगा ऑक्शन के पहले सभी टीमों को 15 नवंबर तक अपने रिटेंशन खिलाड़ियों के बारे में बताना होगा। क्योंकि 15 नवंबर रिटेंशन की आखिरी तारीख होगी। इस बार का मेगा ऑक्शन भारत में नहीं। बल्कि बाहर यानि किसी दूसरे कंट्री में हो सकता है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार। इस बार के ऑक्शन को होस्ट करने की दिलचस्पी सऊदी अरब ने दिखाई है। फिलहाल ये सभी खबरें एक कयास के रूप में हैं। लेकिन हो सकता है। कि जल्द ही बीसीसीआई इस पर मुहर लगा दे। इससे पहले 2024 का ऑक्शन दुबई में हुआ था। वहीं 2023 से पहले का ऑक्शन भारत में ही आयोजन होता रहा है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी हर किसी की नज़र !


बता दें। कि आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले 15 नवंबर तक सभी टीमों को अपने रिटेंशन खिलाड़ियों की जानकारी देनी होगी। ऐसे में ये पता चल जाएगा। कि कौन सी टीम अपने खिलाड़ियों को बरकरार रखना चाहेगी। और किस खिलाड़ी को रिलीज करना चाहेगी। ऐसे में हर किसी की नज़र रोहित शर्मा,के एल राहुल,ऋषभ पंत,सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों पर होगी। कि क्या ये खिलाड़ी अपनी टीम में बने रहते हैं या फिर मेगा ऑक्शन के लिए मौजूद होंगे।

फिलहाल मेगा ऑक्शन की ऑफिशियल डेट आना बाकी है।
Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...