Advertisement

Loading Ad...

IPL 2025: केन विलियमसन बने लखनऊ सुपर जायंट्स के नए रणनीतिक सलाहकार, एलएसजी ने किए कोचिंग टीम में बड़े बदलाव

केन विलियमसन को एलएसजी के रणनीतिक सलाहकार पद पर जहीर खान के टीम से अलग होने के बाद नियुक्त किया गया है. जहीर खान आईपीएल 2025 में एलएसजी के मेंटर थे.

Loading Ad...

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने आईपीएल 2026 के लिए अपना नया रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया है. विलियमसन इसी साल साउथ अफ्रीका टी20 लीग में एलएसजी के स्वामित्व वाली डरबन सुपर जायंट्स का हिस्सा थे.

LSG ने विलियमसन को रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया

केन विलियमसन को एलएसजी के रणनीतिक सलाहकार पद पर जहीर खान के टीम से अलग होने के बाद नियुक्त किया गया है. जहीर खान आईपीएल 2025 में एलएसजी के मेंटर थे.

Loading Ad...

संजीव गोयनका ने केन का किया स्वागत

Loading Ad...

एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने केन विलियमसन का स्वागत करते हुए एक्स पर लिखा, "केन सुपर जायंट्स परिवार का हिस्सा रहे हैं. एलएसजी के रणनीतिक सलाहकार के रूप में उनका स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है. उनकी नेतृत्व क्षमता, रणनीतिक अंतर्दृष्टि, खेल की गहरी समझ और खिलाड़ियों को प्रेरित करने की क्षमता उन्हें टीम के लिए अमूल्य बनाती है."

न्यूजीलैंड के लिए विलियमसन आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेले थे

Loading Ad...

विलियमसन वर्तमान में न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ एक अनौपचारिक अनुबंध पर हैं. वह आखिरी बार न्यूजीलैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेले थे.

केन आईपीएल में एक कप्तान और खिलाड़ी के रूप में खेल चुके हैं. वह सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान रहे हैं. बतौर खिलाड़ी वह एसआरएच और जीटी के लिए खेल चुके हैं. 79 आईपीएल मैचों में उन्होंने 35.46 की औसत और 125.61 के स्ट्राइक रेट से 2128 रन बनाए.

एलएसजी ने अपनी कोचिंग टीम में किए कई बड़े बदलाव

Loading Ad...

एलएसजी ने अगले सीजन के लिए अपनी कोचिंग टीम में बड़ा बदलाव किया है. गेंदबाजी कोच के रूप में भरत अरुण और कार्ल क्रो को स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया है. क्रो इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स में भी इसी भूमिका में थे और उन्होंने तीन बार की आईपीएल विजेता टीम के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को एक घातक स्पिन गेंदबाजी जोड़ी बनाने पर काम किया था.

ऋषभ पंत की कप्तानी में पिछला सीजन खेलने वाली एलएसजी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...