Advertisement

Loading Ad...

IPL 2025: गिल और राहुल ने बनाया खास रिकॉर्ड, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

आईपीएल 2025: डीसी बनाम जीटी मैच में केएल राहुल और शुभमन गिल ने विराट कोहली को पछाड़ा. शुभमन गिल ने 53 गेंद पर 93 रन की नाबाद पारी खेली.

Loading Ad...

रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 60वां मुकाबला खेला गया. मैच में बल्लेबाजों का दबदबा रहा और कई रिकॉर्ड बने.


ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने राहुल 

Loading Ad...


Loading Ad...

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे केएल राहुल ने 65 गेंद पर 4 छक्के और 14 चौके की मदद से नाबाद 112 रन की पारी खेली. पारी का 33वां रन बनाते ही राहुल ने टी20 क्रिकेट में अपने 8,000 रन पूरे कर लिए. राहुल ने यह उपलब्धि 224 पारी में पूरी की और सबसे तेज 8,000 रन बनाने वाले भारतीय बने. विराट कोहली ने 8 हजार टी20 रन का आंकड़ा 243 पारियों में छुआ था. सबसे तेज 8,000 टी20 रन का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. गेल ने 213 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. राहुल का आईपीएल में यह 5वां शतक था और विराट के बाद लीग में सर्वाधिक शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. विराट के आठ शतक हैं.


Loading Ad...

गिल ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड 


इसके अलावा, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंद पर 93 रन की नाबाद पारी खेली. इस पारी के दौरान गिल टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 5,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए. गिल ने 154 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की. विराट ने यह कारनामा 167 पारी में किया था.

Loading Ad...


गिल और साई सुदर्शन ने आईपीएल मे बनाया खास रिकॉर्ड 


Loading Ad...

शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए नाबाद 205 रन की साझेदारी की. एक आईपीएल सीजन में भारतीय ओपनर के रूप में सबसे ज्यादा रन इन दोनों के नाम दर्ज हो गए हैं. मौजूदा सीजन में दोनों पहले विकेट के लिए 839 रन बना चुके हैं. सुदर्शन और गिल ने शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की जोड़ी को पीछे छोड़ा दिया है. धवन और शॉ ने 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 744 रन बनाए थे.


GT ने DC को 10 विकेट से हराया 

Loading Ad...


मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए केएल राहुल के 112 रन की मदद से 3 विकेट पर 199 रन बनाए थे. गुजरात टाइटंस ने 19 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 205 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीता. साई सुदर्शन 61 गेंद पर 108 और गिल 53 गेंद पर 93 रन बनाकर नाबाद लौटे. इसके साथ ही गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...