Advertisement

Loading Ad...

IPL 2025: CSK प्लेऑफ की रेस से बाहर, रिटायरमेंट के सवाल पर धोनी बोले- मुझे नहीं पता, अगला मैच खेलूंगा या नहीं

CSK vs PBKS Highlights: IPL 2025 के 49वें मैच में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की भिड़ंत हुई. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में PBKS ने CSK को 4 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.

Loading Ad...
आईपीएल 2025 के 49वें मैच में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की भिड़ंत हुई. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में PBKS ने CSK को 4 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. इस मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम पूरे ओवर में नहीं खेल सकी. CSK टीम 19.2 ओवर में 190 रने के स्कोर पर ऑल ऑउट हो गई.

PBKS की ओर से चला सिर्फ सैम करन का बल्ला

पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन सैम करन ने बनाए. उन्होंने 47 गेंदों में 4 छक्के और 9 चौकों की मदद से 88 रन की पारी खेली. इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ही 32 रन बना सके. कप्तान धोनी का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा. उम्मीद लगाए फैन्स को उन्होंने निराश ही किया. धोने ने सिर्फ 11 रन बनाए.

चहल ने ली हैट्रिक

पंजाब किंग्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने एक बार फिर जबरदस्त प्रदर्शन किया. चहल ने इस आईपीएल सीजन की पहली हैट्रिक भी ले ली. चहल ने 3 ओवर में 32 रन देते हुए 4 विकेट झटके.

PBKS के कप्तान श्रेयस की तूफानी पारी

191 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी रही. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन ने पहले विकेट के 44 रनों की पार्टनरशिप की. प्रियांश ने 23 रनों की पारी खेली. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन के बीच शानदार साझेदारी हुई. दोनों ने 10 ओवर में पंजाब का स्कोर 90 के पार पहुंचा दिया. लेकिन 13वें ओवर में प्रभसिमरन का विकेट गिर गया. प्रभसिमरन ने 54 रनों की पारी खेली. एक छोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर जमकर डटे रहे. उन्होंने 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. अय्यर ने 42 गेंदों में 72 रनों की आतिशी पारी खेली और 19वें ओवर में आउट हो गए. लेकिन उनकी इस पारी के दम पर पंजाब ने 4 विकेट से मैच जीत लिया.

हार के बाद क्या बोले कैप्टन कूल?

टूर्नामेंट में आठवीं हार के साथ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह के चेहरे पर निराशा साफ नजर आई. हार के बाद धोनी ने कहा कि मुझे लगता है कि ये पहली बार था जब हमने सम्मानजनक स्कोर बनाया, लेकिन क्या ये पर्याप्त रन थे? मुझे लगता है कि कुछ रन कम रह गए. इसके अलावा हमको कैच लेने चाहिए थे. हमने आखिरी चार गेंदें खेली ही नहीं और 19वें ओवर में चार बल्लेबाज आउट हो गए. सात गेंदें मायने रखती हैं.

रिटायरमेंट पर क्या बोले धोनी?

PBKS के खिलाफ मैच में टॉस के दौरान प्रेजेंटर डैनी मॉरिसन ने धोनी से उनके भविष्य को लेकर सवाल पूछ लिया. इस पर धोनी ने मजाकिया लहजे में जवाब दिया. दरअसल, मॉरिसन ने एमएस धोनी से पूछा कि क्या आप अगले साल भी वापस आएंगे? इस पर धोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- मुझे नहीं पता, मैं अगले मैच के लिए आ रहा हूं. धोनी के इस जवाब पर फैन्स कई तरह के कयास लगाने पर मजबूर हो गए हैं.
Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...