Advertisement

Loading Ad...

IPL 2025 : 40 मैच खत्म हुए, जानें किस खिलाड़ी ने बल्ले और किस खिलाड़ी ने गेंद से किया कमाल

आईपीएल 2025 में 40 मैच पूरे, किन बल्लेबाजों ने किया अब तक कमाल, किन गेंदबाजों ने छोड़ा सबसे ज्यादा प्रभाव.

Loading Ad...

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में अब तक 40 मुकाबले खेले जा चुके हैं. यानी लीग का आधे से अधिक सफर पूरा हो चुका है. इस दौरान कई खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है. खास बात यह है कि अब तक सर्वाधिक रन और विकेट के मामले में टॉप पर भारतीय खिलाड़ी ही मौजूद हैं.

IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

बल्लेबाजों में गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने 8 पारियों में 52.12 की औसत से रन बनाए हैं. वह सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर हैं. उनके इस प्रदर्शन ने जीटी को टॉप पर पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की है. लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन ने 377 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 9 पारियां खेली हैं और 47.12 की औसत से रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 204.89 का रहा है, जो बहुत तेज है.

दो ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

सबसे तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो पूरन और पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्या सिर्फ दो ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस सीजन में 200 प्लस रन बनाकर स्ट्राइक रेट भी 200 से ऊपर का बनाए रखा है.

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे नंबर है जोस बटलर

तीसरे नंबर पर जीटी के बल्लेबाज जोस बटलर मौजूद हैं, जिन्होंने 8 पारियों में 71.20 की औसत से 356 रन बनाए हैं. बटलर का स्ट्राइक रेट भी 165.58 का रहा है. इस तरह जीटी के इन दो बल्लेबाजों का शीर्ष रन स्कोरर में टॉप प्रदर्शन रहा है.

इन दो खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 में जड़े सबसे ज्यादा छक्के

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी पूरन ही छाए हुए हैं, जिन्होंने अब तक सर्वाधिक 31 छक्के लगाए हैं. दूसरे नंबर पर मौजूद श्रेयस अय्यर ने 20 छक्के लगाए हैं. पहले और दूसरे नंबर पर मौजूद बल्लेबाजों के छक्कों का अंतर पूरन की आक्रामकता को बयां करता है.

आईपीएल 2025 मे सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले तीन खिलाड़ी

वहीं, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साई सुदर्शन ने सीजन में अब तक सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं. उन्होंने 42 चौके लगाए हैं और दूसरे स्थान पर मौजूद जोस बटलर ने 40 चौके लगाए हैं. तीसरे नंबर पर एलएसजी के मिशेल मार्श हैं, जिन्होंने अब तक 33 चौके लगाए हैं.

इन खिलाड़ियों ने झड़के इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट

जीटी विकेट के मामले में भी टॉप पर मौजूद हैं. उनके गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा 8 पारियों में 16 विकेट हासिल कर चुके हैं. उनकी औसत केवल 14.12 की रही है. जीटी के ही साई किशोर ने 8 पारियों में 12 विकेट हासिल किए हैं. वह सीजन में सर्वाधिक विकेट के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद 8 पारियों में 12 विकेट लिए हैं, लेकिन उनकी औसत साई किशोर की तुलना में ज्यादा है.

ये हैं सबसे किफायती गेंदबाज

अगर सबसे किफायती गेंदबाजों की बात करें तो केकेआर के वरुण चक्रवर्ती ने कसी हुई गेंदबाजी करके अब तक सीजन का बेस्ट इकॉनमी रेट बनाए रखा है. उनका इकॉनमी केवल 6.48 का है. दूसरे स्थान पर कुलदीप यादव मौजूद हैं, जिन्होंने 6.50 की इकॉनमी निकाली है. यह दोनों ही खिलाड़ी स्पिनर हैं और आईपीएल 2025 में अब तक किसी और गेंदबाज की इकॉनमी 7 से कम नहीं रही है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...