Advertisement

Loading Ad...

इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया U-19 टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिला IPL में बेहतरीन प्रदर्शन का ईनाम, आयुष म्हात्रे बने कप्तान

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर 19 टीम का ऐलान कर दिया गया है. आयुष म्हात्रे को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है. वहीं वैभव सूर्यवंशी भी इस टीम में शाम‍िल क‍िए गए हैं.

Loading Ad...
अगले महीने होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर 19 टीम का ऐलान कर दिया गया है. आयुष म्हात्रे को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है. वहीं वैभव सूर्यवंशी भी इस टीम में शाम‍िल क‍िए गए हैं.

आयुष-वैभव को बीसीसीआई से मिला ईनाम 

आईपीएल 2025 में बल्ले से धूम मचाने का इनाम बीसीसीआई ने आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी को दिया है. गुरुवार की दोपहर इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर 19 टीम का ऐलान बीसीसीआई ने किया है. इस दौरे पर भारतीय टीम 24 जून से 23 जुलाई तक एक वॉर्म-अप, पांच वनडे और दो मल्टी-डे मैच खेलेगी. इस दौरे के ल‍िए 17 साल के आयुष म्हात्रे को भारतीय टीम की कमान दी गई है. वहीं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है. बता दें कि वैभव और आयुष दोनों ने ही आईपीएल 2025 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धूम मचाकर रख दी है.

BCCI के सच‍िव देवजीत सैकिया ने बताया कि इस टीम की उपकप्तानी अभिज्ञान कुंडू को दी गई है, वो विकेटकीपर हैं .वहीं दूसरे विकेटकीपर के तौर पर टीम में हरवंश सिंह रहेंगे. इसके अलावा स्टैंडबाय ख‍िलाड़‍ियों की ल‍िस्ट भी BCCI की ओर से जारी की गई है. 

आईपीएल में आयुष-वैभव का शानदार प्रदर्शन 

आयुष और वैभव दोनों का ही IPL 2025 में खूब बल्ला गरजा है. आयुष ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 6 मैचों में 206 रन बनाए. जहां उनका एवरेज 34.33 का है और स्ट्राइक रेट 187.27 का है. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 7 मुकाबलों में 252 रन बनाए और उनका एवरेज 36 तो स्ट्राइक रेट 206.55 का है.

दोनों के बीच एक और तगड़ा कनेक्शन भी है. दोनों अंडर 19 क्रिकेट में भी भारतीय क्रिकेट टीम के ल‍िए खेल चुके हैं. वहीं प‍िछले साल जब भारतीय क्रिकेट टीम एश‍ियन क्रिकेट काउंस‍िल अंडर 19 एश‍िया कप में खेलने के ल‍िए उतरी थी तो दोनों ही ख‍िलाड़‍ियों ने ओपन‍िंग की थी. सूर्यवंशी ने पिछले साल चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पहले युवा टेस्ट में शतक बनाया था. दूसरी ओर 17 साल के म्हात्रे ने 9 प्रथम श्रेणी मैच और 7 लिस्ट-ए मैच खेले हैं.  

एक और दिलचस्प चयन केरल के लेग स्पिनर मोहम्मद एनान का है, जिन्होंने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन किया था. एनान ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ दो युवा टेस्ट में 16 विकेट लिए और उस सीरीज में शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज बने.पंजाब के ऑफ स्पिनर अनमोलजीत सिंह को भी टीम में जगह मिली है.

भारत की इंग्लैंड दौरे के ल‍िए अंडर 19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युद्धजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह

स्टैंडबाय खिलाड़ी: नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर)

भारतीय अंडर 19 टीम का इंग्लैंड में शेड्यूल 

24 जून: वॉर्म-अप मैच – लोबोरो यूनिवर्सिटी 
27 जून: पहला वनडे – होव 
30 जून: दूसरा वनडे – नॉर्थेम्पटन 
2 जुलाई: तीसरा वनडे – नॉर्थेम्पटन 
5 जुलाई: चौथा वनडे – वॉर्सेस्टर 
7 जुलाई: पांचवां वनडे – वॉर्सेस्टर 
12-15 जुलाई: पहला मल्टी-डे मैच – बेकेनहैम 
20-23 जुलाई: दूसरा मल्टी-डे मैच – चेम्सफोर्ड
Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...