Advertisement
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप फाइनल में भारत को झटका, नीरज-सचिन हुए बाहर, टूटा मेडल का सपना
विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (WAC) फाइनल से भारत के लिए निराशाजनक खबर सामने आ रही है. भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा चौथे राउंड के बाद बाहर हो गए हैं. इसी के साथ भारत की मेडल की उम्मीद भी खत्म हो गई है.
Advertisement
भारत के भालाफेंक एथलीट फाइनल में चौथे राउंड के बाद हो गए हैं. नीरज ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप फाइनल में 83.65 मीटर, 84.03 मीटर, 83.65 और 82.86 मीटर के थ्रो किए.
बाहर हुए नीरज चोपड़ा, भारत को झटका
गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा विश्व चैंपियनशिप फाइनल से बाहर हो गए हैं. उनका बेस्ट थ्रो 84.03 मीटर का रहा. नीरज खिताब नहीं बचा सके और पांचवे प्रयास में फाउल के साथ बाहर हो गए.
Advertisement
चार प्रयासों के बावजूद आठवें स्थान पर रहे नीरज
Advertisement
इससे पहले चार प्रयासों के बाद, वह आठवें स्थान पर रहे थे. उनके चार थ्रो हैं - 83.65 मीटर, 84.03 मीटर, फ़ाउल और 82.86 मीटर. भारत के सचिन यादव 86.27 मीटर थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे.
दसवें स्थान पर रहे पाकिस्तान के अरशद नदीम
Advertisement
यह भी पढ़ें
पाकिस्तान के स्टार भालाफेंक एथलीट अरशद नदीम भी बाहर हो गए हैं और 82.75 मीटर थ्रो के साथ दसवें स्थान पर रहे. फाइनल में 12 एथलीट ने हिस्सा लिया, जहां नीरज 8वें स्थान पर रहे.