Advertisement

Loading Ad...

IND vs WI, 2nd Test: भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 से किया क्लीन स्वीप

भारत बनाम वेस्टइंडीज : दिल्ली टेस्ट में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की , इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप.

Image Credit: X/BCCI
Loading Ad...

भारत ने वेस्टइंडीज को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से मात देकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है. भारत को जीत दिलाने में शतकवीर यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल के साथ मुकाबले में कुल 8 विकेट हासिल करने वाले कुलदीप यादव का अहम योगदान रहा.

दिल्ली टेस्ट भारत ने 7 विकेट से जीता

मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की. इस पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन की पारी खेली. विपक्षी टीम की ओर से जोमेल वारिकन को 3 सफलताएं हाथ लगीं.

Loading Ad...

इसके जवाब में वेस्टइंडीज पहली पारी में महज 248 रन पर सिमट गई. इस टीम के लिए एलिक एथनाज ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि शाई होप ने 36 रन टीम के खाते में जोड़े. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 5 सफलताएं हासिल कीं. रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट निकाले.

Loading Ad...

पहली पारी में भारत को मिली थी 270 रनों की बढ़त

इसी के साथ भारत ने पहली पारी के आधार पर 270 रनों की विशाल बढ़त हासिल करते हुए मेहमान टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया.

Loading Ad...

दूसरी पारी में खराब शुरुआत के बाद वेस्टइंडीज को जॉन कैंपबेल (115) और शाई होप (103) ने संभाला. इनके अलावा, जस्टिन इमलाच ने नाबाद 50 रन बनाकर टीम को 390 रन तक पहुंचाया.

दूसरी पारी में भारत के लिए  कुलदीप-बुमराह ने लिए  3-3 विकेट

इस पारी में भारत की तरफ से कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 सफलताएं हासिल कीं. मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट निकाले.

Loading Ad...

भारत को जीत के लिए 121 रन का आसान टारगेट मिला. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 9 रन पर यशस्वी जायसवाल (8) का विकेट गंवा दिया. इसके बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़ते हुए टीम को जीत के करीब ला दिया, लेकिन साई सुदर्शन (39) के आउट होने के बाद शुभमन गिल (13) के रूप में टीम ने जल्द दो अन्य विकेट गिरा दिए.

दूसरी पारी में राहुल ने खेली  58 रनों की नाबाद पारी

यहां से केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई. राहुल 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 58 रन बनाकर नाबाद रहे. इस पारी में वेस्टइंडीज के लिए कप्तान रोस्टन चेज ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि जोमेल वारिकन ने 1 विकेट निकाला.

Loading Ad...

भारत ने अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के पहले मैच को पारी और 140 रन से अपने नाम किया था.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...