Advertisement

Loading Ad...

Ind vs WI 2nd Test Day 4 : टीम इंडिया को जीत के लिए 121 रन का टारगेट

वेस्टइंडीज की टीम ने दिल्ली टेस्ट मैच में रोमांच पैदा कर दिया है. दूसरी पारी में 390 रन बनाने के बाद भारत के सामने 121 रन का लक्ष्य रखा और पहला विकेट भी झटक लिया.

Image_@BCCI
Loading Ad...

वेस्टइंडीज ने भारत को दूसरे टेस्ट में जीत के लिए महज 121 रन का टारगेट दिया है.मुकाबले के चौथे दिन वेस्टइंडीज अपनी दूसरी पारी में 390 रन पर सिमट गई.इसी के साथ भारत को दो मुकाबलों की इस सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप का 'गोल्डन चांस' मिल गया है.

टीम इंडिया को जीत के लिए 121 रन का टारगेट

मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने अपनी पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की.यशस्वी जायसवाल ने 175, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन बनाए.इस पारी में जोमेल वारिकन को सर्वाधिक 3 सफलताएं हाथ लगीं.

Loading Ad...

पहली पारी में  वेस्टइंडीज महज 248 पर हो गयी थी ऑलआउट 

Loading Ad...

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में महज 248 रन पर ऑलआउट हो गई.एलिक एथनाज ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि शाई होप ने टीम के खाते में 36 रन जोड़े.भारत ने पहली पारी के आधार पर 270 रन की विशाल बढ़त हासिल की.

कुलदीप ने पहली पारी में लिए थे 5 विकेट 

Loading Ad...

मेजबान टीम की ओर से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 5 विकेट अपने नाम किए, जबकि रवींद्र जडेजा को 3 सफलताएं हाथ लगीं.

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया.इस पारी में भी मेहमान टीम की शुरुआत निराशाजनक रही.टीम ने 35 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिए.

तीसरे विकेट के लिए वेस्टइंडीज ने जोड़े 177 रन

Loading Ad...

यहां से सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने शाई होप के साथ तीसरे विकेट के लिए 177 रन जोड़ते हुए टीम के ऊपर से पारी की हार का खतरा टाल दिया.कैंपबेल ने 199 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों के साथ 115 रन बनाए.

कैंपबेल के पवेलियन लौटने के बाद शाई होप ने कप्तान रोस्टन चेज के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रन जोड़ते हुए टीम को लीड दिलाई.

शाई होप ने खेली शतकीय पारी

Loading Ad...

शाई होप ने इस पारी में 214 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ 103 रन बनाए.उनके अलावा, कप्तान रोस्टन चेज ने टीम के खाते में 40 रन का योगदान दिया.जस्टिन ग्रीव्स 50 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जायडेन सील्स ने टीम के खाते में 32 रन जोड़े.

भारत की ओर से इस पारी में कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज को 2 विकेट हाथ लगे.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...