Advertisement

Loading Ad...

Ind Vs Sa First Test: पहले टेस्ट में भारत को मिली शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 30 रनों से जीता मुकाबला, हार्मर ने झटके 4 विकेट

तीसरे दिन की शुरुआत से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पष्ट कर दिया था कि कप्तान शुभमन गिल गर्दन में चोट की वजह से मुकाबले का शेष हिस्सा नहीं खेलेंगे. पहले टेस्ट में भारतीय टीम को जीत के लिए महज 124 रन का टारगेट मिला, लेकिन टीम इंडिया 93 रन ही बना सकी.

Loading Ad...

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए 'लो-स्कोरिंग' टेस्ट मैच को 30 रन से जीत लिया है. इसी के साथ मेहमान टीम ने दो मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. बता दें कि साउथ अफ्रीका भारतीय सरजमीं पर 15 साल बाद कोई टेस्ट जीतने में कामयाब हुई है. कप्तान शुभमन गिल दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. 

साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए 

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में महज 159 रन बनाए. एडेन मार्करम ने 31 रन और वियान मुल्डर,टोनी डी जोरजी ने 24-24 रन की पारी खेली. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके.

Loading Ad...

भारत की पहली पारी 189 रनों पर सिमटी 

Loading Ad...

भारतीय टीम पहली पारी में महज 189 रन पर सिमट गई. इस पारी में केएल राहुल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रन टीम के खाते में जोड़े. साउथ अफ्रीका की तरफ से साइमन हार्मर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि मार्को येनसन को 3 सफलताएं हाथ लगीं. भारत के पास पहली पारी के आधार पर महज 30 रन की बढ़त थी.

साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 153 रन बनाए 

Loading Ad...

साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी कप्तान टेंबा बावुमा के 136 गेंदों में 4 चौकों की मदद से नाबाद 55 रन की बदौलत 153 रनों पर सिमटी. दूसरे छोर पर कोई बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका. इस पारी में रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट हाथ लगे.

भारत की दूसरी पारी लड़खड़ाई 

तीसरे दिन की शुरुआत से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पष्ट कर दिया था कि कप्तान शुभमन गिल गर्दन में चोट की वजह से मुकाबले का शेष हिस्सा नहीं खेलेंगे. पहले टेस्ट में भारतीय टीम को दूसरी पारी में जीत के लिए महज 124 रन का टारगेट मिला, लेकिन टीम इंडिया 93 रन ही बना सकी. यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे, लेकिन चौथी गेंद पर ही साझेदारी टूट गई. जायसवाल खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए, तीसरे ओवर तक केएल राहुल (1) भी आउट हो गए थे. यहां से वाशिंगटन सुंदर ने ध्रुव जुरेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन साझेदारी टूटते ही मेजबान टीम फिर से लड़खड़ा गई. इस बीच अक्षर पटेल ने 17 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 26 रन बनाए. उन्होंने 35वें ओवर में तीन बाउंड्री जड़ी, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. साउथ अफ्रीका की तरफ से साइमन हार्मर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि मार्को जेनसन और केशव महाराज ने 2-2 विकेट झटके. एडेन मार्करम ने एक विकेट अपने नाम किया.

Loading Ad...

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...