Advertisement

Loading Ad...

IND vs ENG: लीड्स में भारत ने वो कर दिखाया जो पिछले 93 सालों में नहीं हुआ, बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

भारत की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल (101), शुभमन गिल (147) और ऋषभ पंत (134) ने शतक लगाए. अगली इनिंग में पंत ने एक बार फिर 118 रन की पारी खेली. उनके साथ केएल राहुल ने भी 137 रन जड़ दिए.

Loading Ad...

भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में गिल एंड कंपनी ने इतिहास रच दिया है. लीड्स में खेले जा रहे मैच के चौथे दिन भारत के दो बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली. यह मुकाबले में भारतीयों बल्लेबाजों का पांचवां शतक था.

भारतीय बल्लेबाज़ों ने तोड़ा 93 सालों का रिकॉर्ड 

टेस्ट इतिहास में भारत-इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला जून 1932 में खेला गया था. 93 सालों में पहली बार ऐसा हुआ, जब भारत के पांच बल्लेबाजों ने एक ही टेस्ट मैच में शतक जड़े.

Loading Ad...

इन खिलाड़ियों ने जड़े शतक 

Loading Ad...

भारत की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल (101), शुभमन गिल (147) और ऋषभ पंत (134) ने शतक लगाए. अगली इनिंग में पंत ने एक बार फिर 118 रन की पारी खेली. उनके साथ केएल राहुल ने भी 137 रन जड़ दिए. इसी के साथ ऋषभ पंत इंग्लैंड में एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए.

टॉस हारकर भारत ने की पहले बल्लेबाजी

Loading Ad...

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने तीन बल्लेबाजों के शतकों की मदद से पहली पारी में 471 रन बनाए. मेहमान टीम की ओर से जोश टंग और बेन स्टोक्स ने चार-चार विकेट झटके.

इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर सिमट गई. ओली पोप ने 106 रन की पारी खेली, जबकि हैरी ब्रूक (99) शतक से एक रन दूर रह गए. इनके अलावा बेन डकेट ने 62 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इस पारी में भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक पांच विकेट निकाले.

पहली पारी में भारत को मिली छह रनों की बढ़त 

Loading Ad...

भारत के पास पहली पारी के आधार पर छह रन की बढ़त थी. टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 364 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का टारगेट दिया. चौथे दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड की टीम छह ओवरों का सामना कर चुकी थी. मेजबान टीम ने बगैर कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं. उसे जीत के लिए पांचवें दिन 350 रन की दरकार है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...