Advertisement

Loading Ad...

Mumbai को ले डूबे Hardik, दिग्गज ने बताई कप्तान की अहमियत!

इस सीजन कभी हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं तो कभी हार्दिक के लिए हुए डिसीजन पर। और सवाल उठने लाज़मी है, जिस मुंबई को लोग हार कर जीतने वाली टीम के नाम से जानती थी आज वही टीम जीत के लिए तरस रही है।

Loading Ad...

टॉप पर रहने वाली मुंबई इंडियंस का ये क्या हाल हो गया। टीम का दोष या फिर कप्तानी फेल। जब से हार्दिक पंड्या मुंबई के कप्तान बने हैं तब से मुंबई इंडियंस पर मानों ग्रहण लग गया हो, जिसके गवाह हैं आकड़े। 11 मैचों में मुंबई अब तक मात्र 3 मैचों में जीत दर्ज कर पाई है उसके अलावा मुंबई को सिर्फ हार्दिक की कप्तानी में हार मिली है। इस सीजन कभी हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं तो कभी हार्दिक के लिए हुए डिसीजन पर। और सवाल उठने लाज़मी है, जिस मुंबई को लोग हार कर जीतने वाली टीम के नाम से जानती थी आज वही टीम जीत के लिए तरस रही है। फैंस हो या क्रिकेट एक्सपर्ट हर कोई कप्तान को दोष दे रहा है। जिसे लेकर अक्सर पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान पठान भी अपनी राय देने में पीछे नहीं हटते और एक बार फिर उन्होंने सीधे तौर पर हार्दिक की कप्तानी और मुंबई की हार की वजह बताई है।


दरअसल इरफ़ान पठान ने ये बयान तब दिया है जब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में KKR की टीम पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी तो 20 ओवर में 169 रन बना पाई जिसके बाद लग रहा था मुंबई ये मुकाबला तो आसानी से जीत जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुंबई ने गेंदबाज़ी के दौरान केकेआर के 57 रनों पर 5 विकेट गिरा दिए थे लेकिन उसके बाद वैंकटेश अय्यर और मनीष पांडे को मुंबई काबू नहीं कर पाई और दोनों ने 83 रनों की पार्टनरशिप लगाई। एक बार फिर वही हुआ जिस चीज का डर था, मुंबई को वैंकटेश अय्यर और मनीष पांडे की पार्टनरशिप भारी पड़ गई और 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा यानि कि मुंबई के खाते में एक और हार शामिल हो गई। जिसे लेकर इरफ़ान पठान ने सारा दोष हार्दिक की कप्तानी को दिया। 

Loading Ad...


Loading Ad...

दरअसल इरफ़ान पठान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन दिया - ‘कागज पर मुंबई इंडियंस की मजबूत टीम को उनके कप्तान ने फिर से अच्छी तरह से मैनेज नहीं किया।ये पूरी टीम का failure है। शाबाश KKR।’


Loading Ad...

तो देखा आपने इरफान पठान ने किस तरह बताया कि गलती कहाँ हुई और गलती किसने की उन्होंने साफ़ तौर पर कहा - ‘मुंबई इंडियंस की कहानी यहीं पर खत्म।मुंबई इतनी अच्छी टीम थी लेकिन इस टीम को सही ढंग से मैनेज नहीं किया गया। हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर जो सवाल उठ रहे थे, वो बिलकुल सही सवाल थे। क्योंकि आज फिर जब आपने केकेआर के 57 पर 5 विकेट गिरा दिए थे उसके बाद आपको नमन धीर को लगातार तीन ओवर देने की कोई जरूरत ही नहीं थी। आपको अपने मुख्य गेंदबाजों को लेकर आना चाहिए था। लेकिन आपने अपने छठे बॉलर को 3 ओवर डलवा दिए। वहां वेंकटेश अय्यर और मनीष पांडे की साझेदारी बन गई।’ 


Loading Ad...

इरफ़ान पठान ने जो ये बात बोली कि आज भी कहते हैं कि कप्तानी का टीम में बहुत असर होता है। मुंबई इंडियंस ऐसी टीम नहीं लग रही जो एकजुट होकर खेल रही हो। और वास्तव में अब तक हार्दिक की कप्तानी पूरी तरह फेल रही है और उसके साथ साथ टीम शुरुवात से बिखरी हुई नज़र रही है। 


वैसे अब मुंबई इस सीजन कुछ कर तो नहीं सकती लेकिन रोहित - हार्दिक पर नज़रें लगातार होंगी क्योंकि टी 20 वर्ल्ड कप में रोहित कप्तान और हार्दिक उप कप्तान हैं।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...