Advertisement

Loading Ad...

GT vs DC Match Preview: महामुकाबले में DC के गेंदबाजों को GT के इन टॉप 3 बल्लेबाजों के सामने देनी होगी 'अग्निपरीक्षा'

आईपीएल मैच में आज गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी. गुजरात के टॉप 3 बल्लेबाज शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन ने लगातार रन बनाकर टीम को मजबूती दी है.

Loading Ad...
आईपीएल 2025 में शनिवार को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी. जीटी के टॉप 3 बल्लेबाज-शुभमन गिल, जॉस बटलर और साई सुदर्शन ने लगातार रन बनाकर टीम को मजबूती दी है, वहीं डीसी के पास ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा जैसे फ़िनिशर हैं जो डेथ ओवर्स में सबसे खतरनाक साबित हो रहे हैं. आइए कुछ अहम आंकड़ों पर नजर डालते हैं, जो इस मैच का रूख तय कर सकते हैं.

गिल, सुदर्शन और बटलर दिल्ली के लिए परेशानी का सबब

गुजरात टाइटंस के टॉप 3 बल्लेबाज इस सीजन में टीम की कामयाबी की सबसे बड़ी वजह बनकर उभरे हैं. हर मैच में टॉप 3 में से किसी न किसी बल्लेबाज ने अर्धशतक जरूर जड़ा है. यही नहीं, इस सीजन में टॉप 3 बल्लेबाजों का औसत सबसे ज्यादा (47.2) है, जो इस सीजन किसी भी टीम से बेहतर है. जीटी के टॉप 3 बल्लेबाजों ने मिलकर अब तक 755 रन बनाए हैं, जो एलएसजी (881) के बाद सबसे ज्यादा हैं. इसके अलावा, जीटी के टॉप 3 बल्लेबाजों ने लगातार लंबी पारियां खेली हैं. पहले मुकाबले में बटलर 18वें ओवर में आउट हुए, दूसरे में सुदर्शन 18वें ओवर तक टिके, तीसरे और चौथे मैच में बटलर और गिल नाबाद लौटे. पांचवें मैच में सुदर्शन 19वें ओवर तक खेले और छठे मुकाबले में बटलर 17वें ओवर में आउट हुए.

सब जान गए हैं फ्रेजर-मैकगर्क की यह कमजोरी  

आईपीएल 2025 में जैक फ्रेजर-मैकगर्क की कमजोरियां अब सबके सामने आ चुकी हैं, और गेंदबाज इस पैटर्न का भरपूर फायदा उठा रहे हैं. वह छह में से पांच बार तेज गेंदबाजों के खिलाफ आउट हुए हैं, और हर बार गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गिरकर गई है. सबसे बड़ा पैटर्न यह उभरा है कि 80% बार वो आउटस्विंग गेंदों पर आउट हुए हैं. उनका एक सामान्य व्यवहार यह रहा है कि वे ऑफ स्टंप के बाहर से आती आउटस्विंग गेंदों को लेग साइड की ओर खेलने की कोशिश करते हैं, जिससे शॉट अक्सर मिसटाइम हो जाता है और कैच दे बैठते हैं. अब तक वह जितनी बार भी आउट हुए हैं, वह सभी गेंदें ऑफ स्टंप के बाहर थीं, जिसमें से 80 फीसदी बार वह 6 से 10 मीटर वाली लेंथ पर आउट हुए हैं.

बटलर बनाम अक्षर और कुलदीप

बटलर का दिल्ली के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ प्रदर्शन इस मुकाबले की दिशा तय कर सकता है. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए बटलर ओपनर्स और मिडिल ऑर्डर के बीच मजबूत कड़ी बने हैं. अब उनका सामना दिल्ली की मजबूत स्पिन गेंदबाजी लाइन-अप से होगा, जिसमें अक्षर पटेल और कुलदीप यादव शामिल हैं. बटलर ने अक्षर के खिलाफ 16 पारियों में सिर्फ 130 के स्ट्राइक रेट से 116 रन बनाए हैं और तीन बार आउट हुए हैं. वहीं कुलदीप ने भी बटलर को 9 पारियों में तीन बार आउट हुए हैं.

डेथ ओवर्स में तबाही: ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा

दिल्ली के पास इस आईपीएल में दो धुआंधार फिनिशर हैं--ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा. इस सीजन आशुतोष 217 के स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ऊपर हैं, वहीं स्टब्स 212 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हैं. आईपीएल 2025 में ओवर 17 से 20 के बीच दिल्ली का रन रेट 12.4 रहा है, जो कि लीग की सबसे तेज गति से बनाए गए रनों में से एक है.
Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...