Advertisement
IPL 2025: MI को तीन विकेट से हराकर अंकतालिका के टॉप पर पहुंची GT
बारिश के कारण दूसरी इनिंग में मैच को 19 ओवर का कर दिया गया. मैच का नतीजा आखिरी गेंद पर निकला, जिस पर जीत के लिए एक रन की जरूरत थी और गुजरात ने जीत दर्ज की.
Advertisement
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 56 वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. बारिश से प्रभावित नजदीकी मुकाबले में जीटी ने एमआई को तीन विकेट से हरा दिया और पाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई.
GT ने MI को तीन विकेट से हराया
Advertisement
Advertisement
जीत के लिए 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को पहला झटका साईं सुदर्शन के रूप में दूसरे ओवर में लगा. वहीं दूसरे विकेट के लिए कप्तान शुभमन गिल (43) और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (30) के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई. चौथे नंबर पर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रदरफोर्ड ने 15 गेंदों पर तेजी से 28 रन बनाए. बारिश से प्रभावित मैच में गुजरात को अंत के दो ओवर में जीत के लिए 24 रनों की जरुरत थी और टीम के चार विकेट हाथ में थे.
Advertisement
बारिश के कारण दूसरी इनिंग में मैच को 19 ओवर का कर दिया गया. मैच का नतीजा आखिरी गेंद पर निकला, जिस पर जीत के लिए एक रन की जरूरत थी और गुजरात ने जीत दर्ज की.
बुमराह, बोल्ट और अश्विनी ने लिए दो-दो विकेट
Advertisement
मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और अश्विनी कुमार को दो-दो सफलता मिली. वहीं, दीपक चाहर को एक विकेट मिला.
Advertisement
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए MI ने 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. सलामी बल्लेबाज रायन रिकलटन दूसरे ही गेंद पर कैच आउट हो गए. वहीं, रोहित शर्मा भी जल्द ही पवेलियन लौट गए. तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए विल जैक्स ने अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 34 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया. इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे पाया. अंत के ओवर में कॉर्बिन बॉश ने 27 रन बनाए और टीम का स्कोर 150 के पास पहुंचाया. एमआई निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना सकी.
Advertisement
गुजरात टाइटंस की तरफ से सभी छह गेंदबाजों को विकेट मिला. साई किशोर को सर्वाधिक 2 सफलता मिली. उनके अलावा मोहम्मद सिराज, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान और कोट्ज़े को एक-एक विकेट मिला.
Advertisement
16 अंकों के साथ टॉप पर पहुंची GT
यह भी पढ़ें
इस जीत के बाद गुजरात 16 अंकों के साथ अंकतालिका के टॉप पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई चौथे पोजीशन पर है.