Advertisement
विराट से मिले टिप्स, अब भारतीय महिला टीम में जगह बनाने की तैयारी में अनाया बांगर, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
अनाया बांगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमे विराट कोहली उन्हें बल्लेबाज़ी के टिप्स देते नज़र आ रहे है.
Advertisement
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जो अब वायरल हो चुका है. इस वीडियो में विराट कोहली एक बच्चे को बल्लेबाजी के टिप्स दे रहे हैं, और वह बच्चा कोई और नहीं बल्कि अनाया बांगर ही हैं – जो उस समय आर्यन बांगर के नाम से जानी जाती थीं.
अनाया बांगर ने विराट के साथ किया वीडियो शेयर
इस वीडियो को शेयर करते हुए अनाया ने लिखा “उस समय एक बच्चा विराट से टिप्स सुन रहा है. आज मैं भारतीय महिला टीम में अपने मौके के लिए लड़ रही हूं. कुछ सपने हैं जो कभी नहीं बदलने वाले हैं.” अनाया का यह कैप्शन न सिर्फ प्रेरणादायक है बल्कि उनके क्रिकेट के प्रति जुनून और समर्पण को भी दर्शाता है.
Advertisement
क्रिकेट से गहरा जुड़ाव
Advertisement
अनाया बांगर को बचपन से ही क्रिकेट से प्यार रहा है. सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो मौजूद हैं जिनमें वो नेट प्रैक्टिस करती नजर आती हैं. बाएं हाथ की बल्लेबाज और स्पिनर रह चुकी अनाया अब महिला क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं.
विराट कोहली से खास रिश्ता
Advertisement
एक पुराने इंटरव्यू में अनाया ने खुलासा किया था कि जब उनके पिता संजय बांगर भारतीय टीम के कोच थे, तब विराट कोहली अक्सर उनके घर प्रैक्टिस के लिए आते थे. उन्होंने बताया कि “विराट भले ही हमेशा मजाकिया मूड में रहते थे, लेकिन जैसे ही नेट में बैटिंग शुरू करते थे, वो पूरी तरह फोकस हो जाते थे. उनका डेडिकेशन मुझे हमेशा प्रेरित करता है.”
आर्यन बांगर से बनी अनाया बांगर
पहले आर्यन बांगर के नाम से पहचानी जाने वाली अनाया ने हाल ही में अपने जेंडर ट्रांजिशन के बाद अपनी नई पहचान को सार्वजनिक रूप से अपनाया है. अब वे खुद को गर्व से अनाया बांगर कहती हैं और भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने के अपने सपने को जी रही हैं.
Advertisement
यह भी पढ़ें
अनाया की यह यात्रा सिर्फ एक क्रिकेटर की नहीं, बल्कि एक ऐसे इंसान की है जो अपनी पहचान, अपने जुनून और अपने सपनों के साथ पूरी सच्चाई से खड़ा है. उनकी कहानी उन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है जो समाज की सीमाओं के बावजूद अपने असली स्वरूप को अपनाना चाहते हैं.