Advertisement
विराट-रोहित को लेकर गावस्कर ने दिया बड़ा बयान, कहा- दोनों नहीं खेलेंगे वनडे वर्ल्ड कप 2027
सुनील गावस्कर को नहीं लगता है कि भारत के दोनों सीनियर खिलाड़ी वनडे विश्व कप 2027 का हिस्सा होंगे. उन्होंने कहा, "सब कुछ चयनकर्ताओं की उस सोच पर निर्भर करता है कि रोहित और विराट टीम के लिए कितना योगदान दे सकते हैं.
Advertisement
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 के बाद टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है. दोनों खिलाड़ी अब केवल वनडे क्रिकेट ही खेलते नजर आएंगे. लेकिन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को नहीं लगता है कि रोहित-विराट अगले वनडे विश्व का हिस्सा होंगे, जो 2027 में साउथ अफ्रीका में खेला जाना है.
वनडे विश्व कप 2027 नहीं खेलेंगे विराट-रोहित!
Advertisement
Advertisement
सुनील गावस्कर को नहीं लगता है कि भारत के दोनों सीनियर खिलाड़ी वनडे विश्व कप 2027 का हिस्सा होंगे. उन्होंने कहा, "सब कुछ चयनकर्ताओं की उस सोच पर निर्भर करता है कि रोहित और विराट टीम के लिए कितना योगदान दे सकते हैं."
Advertisement
चयनकर्ता 2027 विश्व कप की कर रहे है तैयारी!
सुनील गावस्कर ने एक मीडिया प्लेटफॉर्म पर बातचीत में कहा, "रोहित और विराट वनडे फॉर्मेट के बेहतरीन परफॉर्मर रहे हैं. लेकिन चयनकर्ता अब 2027 विश्व कप को देखते हुए टीम तैयार करेंगे. वे देखेंगे कि क्या ये दोनों अगले विश्व कप तक टीम में रह सकते हैं. क्या दोनों टीम के लिए तब भी अपना वही योगदान दे पाएंगे जो अभी दे रहे हैं. यह चयनकर्ताओं के लिए भी बेहद मुश्किल प्रक्रिया होगी. हालांकि अगर चयनकर्ताओं को लगता है तो दोनों निश्चित रूप से खेल सकते हैं."
Advertisement
विराट-रोहित को लेकर गावस्कर ने दिया बड़ा बयान
Advertisement
गावस्कर ने आगे कहा, "मैं बहुत ईमानदारी से कहूं तो मौजूदा फॉर्म के मुताबिक मुझे नहीं लगता कि रोहित और विराट वनडे विश्व कप 2027 का हिस्सा होंगे. लेकिन अगर अगले 2 साल में उनका फॉर्म अच्छा रहा और वे शतक पर शतक बनाते गए तो फिर भगवान भी उन्हें ड्रॉप नहीं कर सकते. रोहित को फॉर्म के साथ-साथ अपनी फिटनेस पर भी काम करना होगा. आईपीएल में लगभग हर मैच में फिटनेस की वजह से ही उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलना पड़ता है. विराट के साथ फिटनेस की समस्या नहीं है. वह वनडे विश्व कप 2023 के बाद आईपीएल 2025 में अच्छी फॉर्म में दिखे हैं और 11 मैचों में 505 रन बना चुके हैं. देखना होगा कि वे मैचों के लिए किस तरह खुद को फिट रख पाते हैं. इसके लिए समय उनके पास बहुत कम है."
टेस्ट-टी 20 को दोनों के कहा अलविदा
Advertisement
रोहित और विराट दोनों ने ही जहां भारत को टी 20 विश्व कप 2024 का चैंपियन बनाने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था, वहीं एक सप्ताह के अंदर टेस्ट से भी संन्यास लेकर फैंस को चौंका दिया है. दोनों खिलाड़ियों को उनके शानदार वनडे रिकॉर्ड्स के लिए भी जाना जाता है. रोहित जहां वनडे के बेहतरीन ओपनर हैं और तीन दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं, वहीं विराट का नाम वनडे क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में लिया जाता है. विराट इस फॉर्मेट में सर्वाधिक 51 शतक लगा चुके हैं.
यह भी पढ़ें