Advertisement

Loading Ad...

संन्यास नहीं लेंगे Dhoni, IPL 2025 भी खेलेंगे?

आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले धोनी ने अचानक CSK की कप्तानी छोड़ दी थी और ऋतुराज गायकवाड़ को CSK की कप्तानी सौंप दी थी | तब से यही अटकलें थी कि धोनी अब इस साल आईपीएल के बाद संन्यास ले लेंगे। हर कोई यही मान के चल रहा था कि आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला चेन्नई में है और CSK फाइनल में जाएगी और धोनी वहां अपने संन्यास का ऐलान करेंगे। और अगर CSK फाइनल में नहीं पहुँचती है तो भी धोनी संन्यास का ऐलान कर देंगे लेकिन ये अब तक फैंस का मानना था, क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना था, लेकिन धोनी के ख़ास सुरेश रैना ने इस बात से इंकार कर दिया। रैना इन दिनों आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं और उस दौरान उन्होंने कहा कि धोनी आईपीएल 2025 भी खेलेंगे।

Loading Ad...

"अभी ना जाओ छोड़कर ये दिल अभी भरा नहीं।" महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास के ख़बरों के बीच एक सुकून देने वाली खबर सामने आई है। हर तरफ धोनी के सन्यास को लेकर खबरे थी और उस बीच धोनी के ही किसी ख़ास ने इस सस्पेंस को तोड़ दिया है कि धोनी सन्यास लेंगे कि नहीं। जो लोग सोच रहे थे धोनी का ये आईपीएल का आखिरी सीजन है। जो ये सोच रहे थे कि लम्बे बालों वाला 7 नंबर जर्सी पहने वो लड़का अपने पुराने अंदाज़ में क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह देगा तो आपका ये सोचना गलत साबित हो सकता है | ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ऐसा कहना है धोनी के एक ख़ास दोस्त का। जिनके बयान ने धोनी के सन्यास की अटकलों पर कहीं कहीं पूर्ण विराम लगा दिया है। 


Loading Ad...

वैसे तो धोनी को लेकर हर साल यही ख़बर आती रहती है कि धोनी का यह आख़िरी IPL सीज़न हो सकता है लेकिन हर साल ये ख़बर झूठी साबित होती है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी हर बार एक और आईपीएल सीजन की तरफ कदम बढ़ाते हैं। धोनी अक्सर कहते हैं मैंने अपने संन्यास को लेकर नहीं सोचा है। ना हि इस पर बात की है। यह आप लोगों का मानना है कि मैं संन्यास ले रहा हूँ। साल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास को लेकर चुप्पी तोड़ी थी और कहा था कि मैं अपने दर्शकों के लिए अपने फ़ैन्स के लिए IPL का एक सीज़न और खेलूँगा और ऐसा हुआ IPL 2024 में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। बस फर्क ये है कि धोनी इस बार कप्तान नहीं हैं  

Loading Ad...


आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले धोनी ने अचानक CSK की कप्तानी छोड़ दी थी और ऋतुराज गायकवाड़ को CSK की कप्तानी सौंप दी थी | तब से यही अटकलें थी कि धोनी अब इस साल आईपीएल के बाद संन्यास ले लेंगे। हर कोई यही मान के चल रहा था कि आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला चेन्नई में है और CSK फाइनल में जाएगी और धोनी वहां अपने संन्यास का ऐलान करेंगे। और अगर CSK फाइनल में नहीं पहुँचती है तो भी धोनी संन्यास का ऐलान कर देंगे लेकिन ये अब तक फैंस का मानना था, क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना था, लेकिन धोनी के ख़ास सुरेश रैना ने इस बात से इंकार कर दिया। रैना इन दिनों आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं और उस दौरान उन्होंने कहा कि धोनी आईपीएल 2025 भी खेलेंगे। 

Loading Ad...


कमेंट्री के दौरान RP सिंह से सवाल किया गया कि धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है, आपका क्या कहना है? जिसके जवाब में पार्थिव ने कहा -"लग नहीं रहा कि आखिरी सीजन है।" इसके बाद RP सिंह ने ये सवाल रैना को दाग दिया। उन्होंने पूछा कि रैना क्या लगता है धोनी का आखिरी सीजन है? इस पर रैना ने बस एक शब्द बोला, "खेलेंगे।" रैना के इस एक शब्द ने, इस एक कमेंट ने, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज़ कर दी है कि धोनी खेलेंगे। आईपीएल 2025 में भी बोलने मिलेगा - देखो धोनी मार रहा है। 


Loading Ad...

धोनी की साल 2004 वाली झलक आईपीएल 2024 में भी दिखती है वही अंदाज़, वही जज्बा वही रुतबा आज भी धोनी की बल्लेबाज़ी में दिखता है। आज भी धोनी वही धोनी है जो विकेट के पीछे से आज भी मैच पलट देते थे। जिसका नाम ही काफी होता है विपक्षी टीम में खौफ पैदा करने के लिए। जिस तरह धोनी चौके छक्कों की बरसात कर रहे हैं उसे देख कर एक बार फिर कहा जा रहा हैअरे माहि छोड़ो ये संन्यास वन्यास की बातें, टीम इंडिया में वापसी करो और टी 20 वर्ल्ड कप जिता दो।’ 


फैंस का कहना गलत भी नहीं है साल 2013 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में ट्रॉफी का सूखा पड़ा है। साल 2019 हो या साल 2023 भारत और भारतीय फैंस के सपने हर बार टूटे हैं। टीम भले ही कितनी मजबूत क्यों ना हो। खिलाड़ी भले ही अपनी जी जान लगा दें लेकिन धोनी जैसी किस्मत किसी के पास नहीं है। 

Loading Ad...


खैर अब देखना होगा धोनी क्या एक बार फिर आईपीएल का एक और सीजन यानि कि साल 2025 का आईपीएल खेलेंगे।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...