Advertisement
Loading Ad...
38वें राष्ट्रीय खेलों के साथ ही "Winter National Games" को लेकर धामी सरकार का बड़ा ऐलान !
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. उषा से मुलाकात की। इस बैठक में उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों पर चर्चा हुई।
Advertisement
Loading Ad...
उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी अक्सर अपने कार्यों को लेकर खूब चर्चाओं में रहते हैं, फिर बात वो उत्तराखंड के विकास की हो या फिर चुनाओं और पार्टी को समर्थन करने की हो, हर वक्त पुष्कर सिंह धामी बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। और अब उन्होंने एक बार फिर अपने प्रदेश के लोगों का दिल जीत है क्योंकि धामी सरकार युवाओं को आगे लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। युवाओं को खेल में आगे आकर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
आपको बता दें उत्तराखंड में अगले साल 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने वाला है, जो 28 जनवरी 2025 से लेकर 14 फरवरी 2025 तक चलेगा। इसके साथ ही पहली बार, इन खेलों के साथ-साथ "विंटर नेशनल गेम्स" भी आयोजित किए जाएंगे। जिसे लेकर पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. उषा से मुलाकात की है। और साथ ही इस बैठक में उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों को लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा की है जिसके बाद इस आयोजन की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है । जिसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिये CM धामी ने दी है।
मुख्यमंत्री धामी ने इस बारे में पोस्ट कर जानकारी दी कि - "नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष श्रीमती @PTUshaOfficial जी से भेंट की। पूर्व में दिए गए प्रस्ताव पर आज बैठक के दौरान उत्तराखंड में होने वाले "38वें राष्ट्रीय खेलों" का आयोजन 28 जनवरी, 2025 से 14 फरवरी, 2025 के मध्य किए जाने पर सहर्ष स्वीकृति मिली। इस दौरान राष्ट्रीय खेलों के साथ ही "Winter National Games" का आयोजन भी उत्तराखण्ड में किए जाने का निर्णय लिया गया है। हमारी सरकार इन खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के स्वागत हेतु उत्साहित है।"
उत्तराखंड सरकार का मानना है कि उत्तराखंड का ठंडा और पहाड़ी इलाका विंटर गेम्स जैसे खेलों के लिए एकदम सही है। यहां का वातावरण इन खेलों के लिए अनुकूल माना जाता है, जो ना सिर्फ उत्तराखंड बल्कि भारत में भी खेल संस्कृति को एक नई दिशा देने में सहायता करेगा। और साथ ही उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों से पर्यटन में भी काफी बढ़ावा मिलेगा।जिसे सफल बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार जोरो शोरों से तैयारियों में जुट गई है। खिलाड़ियों के लिए हर तरह की सुविधाएं जैसे ठहरने की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था से लेकर तमाम आवश्यक चीजों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दर्शकों और अन्य लोगों के लिए भी सुविधा, सुरक्षा और स्वागत के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं।
उत्तराखंड सरकार चाहती है कि ये एक सफल इवेंट बने और खिलाड़ियों समेत दर्शक यहां के मनमोहक पहाड़ी वातावरण में खेल का भरपूर आनंद उठा सकें और इसे एक यादगार पल बनाये। मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि इससे राज्य के युवाओं को खेलों में रुचि बढ़ेगी और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर को दिखाने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...