Advertisement
Loading Ad...
Cristiano Ronaldo बनें 900 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी, जानिए कैसा रहा फुटबॉल का सफर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर के 900 गोल पूरे करके इतिहास रच दिया हैं। इस अद्वितीय उपलब्धि के साथ, रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास में 900 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
Advertisement
Loading Ad...
क्रिस्टियानो रोनाल्डो वैसे तो अक्सर चर्चाओं में रहते हैं, फिर चाहे वो फुटबॉल का मैदान हो या फिर मैदान के बाहर, अब कुछ दिन पहले की ही बात कर लीजिए, बीते दिनों क्रिस्टियानो रोनाल्डो पूरी दुनिया में अपने यूट्यूब चैनल और सब्सक्राइबर्स को लेकर सुर्खियां बटौर रहे थे। जिसके बाद अब एक बार फिर से उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिससे एक बार फिर दुनिया उनकी मुरीद हो गई है। हाल ही में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अब तक के सबसे कम समय में करोड़ों सब्सक्राइबर्स होने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया, लेकिन अब फुटबॉल के मैदान में भी उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो इससे पहले कभी कोई नहीं कर पाया था।
इस बात में कोई हर्ज नही कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो, दुनिया के सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक है, लेकिन ये बात उन्होंने एक बार फिर से साबित कर दी है। दरअसल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर के 900 गोल पूरे करके इतिहास रच दिया हैं। इस अद्वितीय उपलब्धि के साथ, रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास में 900 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
रोनाल्डो का फुटबॉल सफर
स्पोर्टिंग लिस्बन (2002-2003): यहीं से रोनाल्डो ने अपने करियर की शुरुआत की और जल्द ही अपनी बेहतरीन स्किल्स से सबका दिल जीता।
मैनचेस्टर यूनाइटेड (2003-2009): रोनाल्डो के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट यही से आया था। 2008 में बैलन डी'ओर जीतने के साथ ही उन्होंने दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराया।
रियल मैड्रिड (2009-2018): यहां रोनाल्डो का गोल स्कोरिंग का नया अध्याय शुरू हुआ। उन्होंने रियल मैड्रिड के लिए 450 गोल किए, जो उन्हें क्लब का ऑल टाइम टॉप स्कोरर बनता है।
जुवेंटस (2018-2021): यहां भी रोनाल्डो ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और क्लब को कई ट्रॉफी जिताईं।
अल-नासर और अंतरराष्ट्रीय करियर: रोनाल्डो का गोल स्कोरिंग सिर्फ क्लब स्तर तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने पुर्तगाल के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया और 123 अंतरराष्ट्रीय गोल किए हैं, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल का सबसे बड़ा गोल स्कोरर बनाता है।
रोनाल्डो के 900 गोल का आंकड़ा छूना किसी सपने से कम नहीं है, लेकिन फुटबॉल इतिहास में कई और महान खिलाड़ी भी रहे हैं जिन्होंने अपने खेल से दर्शकों का दिल जीता है। आइए जानते हैं कुछ अन्य खिलाड़ियों के स्कोरर्स के बारे में:
लियोनेल मेसी: रोनाल्डो के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी मेसी भी करीब 800 से ज्यादा गोल कर चुके हैं और लगातार इस आंकड़े को बढ़ा रहे हैं।
पेले: ब्राजील के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने करियर में 757 गोल किए और उन्हें फुटबॉल का बादशाह माना जाता है।
जोसेफ बिस्कैन: ऑस्ट्रियाई-चेक खिलाड़ी ने 805 गोल कर फुटबॉल इतिहास में अपनी जगह बनाई।
रोमारियो: ब्राजील के इस स्ट्राइकर ने 772 गोल कर फुटबॉल जगत में अपनी धाक जमाई।
फेरेंक पुस्कस: हंगरी के इस खिलाड़ी ने भी अपने गोल स्कोरिंग से सभी को चौंकाया और कुल 746 गोल किए।
रोनाल्डो की यह उपलब्धि सिर्फ गोल स्कोरिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनकी अनुशासन और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। उनका खेल के प्रति समर्पण और लगातार बेहतर बनने की चाह ही उनकी सफलता का सबसे बड़ा रहस्य है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...