×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं कप्तान पैट कमिंस! जॉर्ज बेली ने दिया बड़ा अपडेट

कमिंस को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का कप्तान चुना गया है। यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। हालांकि, टीम अपने पहले मैच से एक हफ्ते पहले तक बदलाव कर सकती है।

Author
13 Jan 2025
( Updated: 09 Dec 2025
02:04 AM )
चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं कप्तान पैट कमिंस! जॉर्ज बेली ने दिया बड़ा अपडेट
Advertisement
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने स्वीकार किया कि उन्हें यह नहीं पता है कि पैट कमिंस आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। हाल ही में कमिंस ने अपने टखने की जांच कराई थी, फिलहाल उनकी फिटनेस की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

कमिंस श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में शामिल नहीं हैं क्योंकि उनकी दूसरी संतान का जन्म हुआ है। तेज गेंदबाज भारत के खिलाफ 3-1 की सीरीज जीत के दौरान अपने टखने की समस्या से जूझ रहे थे।

कमिंस को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का कप्तान चुना गया है। यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। हालांकि, टीम अपने पहले मैच से एक हफ्ते पहले तक बदलाव कर सकती है।  

ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा के बाद मीडिया से बात करते हुए बेली ने कहा, "मुझे अभी कोई नई जानकारी नहीं मिली है। मैंने टेस्ट टीम की घोषणा करते वक्त जो बताया था, वही मेरे पास है। मुझे लगता है कि कमिंस ने अपनी जांच करा ली है, लेकिन मैं उन्हें थोड़ा समय देना चाहता था। जांच के नतीजों के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। कमिंस खेलने को लेकर उत्सुक हैं, लेकिन हमें इस पर काम करना होगा। आईसीसी के नियमों के चलते हमें इतनी पहले टीम का ऐलान करना पड़ता है। कमिंस के लिए अभी कोई तय तारीख नहीं है।"  

अगर कमिंस नहीं खेलते हैं तो टी20 कप्तान और ऑलराउंडर मिशेल मार्श चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तानी कर सकते हैं। वहीं, युवा ओपनर जेक फ्रेजर मैकगर्क को टीम में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि वे घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा स्कोर नहीं कर पाए। उनकी जगह मैट शॉर्ट को टीम में शामिल किया गया है। 

बेली ने कहा, "जेक अभी युवा हैं और उनके पास लंबा सफर है। उनका कौशल बहुत अच्छा है, लेकिन हमारे पास टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के कई विकल्प हैं।"  

ऑस्ट्रेलिया की टीम में कई ऑलराउंडर हैं, जैसे ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और आरोन हार्डी। तेज गेंदबाजी विभाग में नाथन एलिस को शॉन एबट पर प्राथमिकता दी गई है। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इस टीम को ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के साथ रखा गया है।  

Input: IANS

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें