Advertisement

Loading Ad...

BCCI ने जारी किया आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल, 28 मार्च से शुरुआत

पहले फेज में कुल 20 मैच 10 वेन्यू पर खेले जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं. इस दौरान, टूर्नामेंट में चार डबल-हेडर होंगे, जिसमें दोपहर के मैच 3:30 बजे से और शाम के मुकाबले 7:30 बजे से शुरू होंगे.

Loading Ad...

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले फेज का शेड्यूल अनाउंस कर दिया, जो 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेला जाएगा.

आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी

बीसीसीआई ने कहा, "इस दौरान तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल की घोषणा की जाएगी. बेंगलुरु में होने वाले मैच कर्नाटक सरकार की बनाई एक्सपर्ट कमिटी से मंजूरी मिलने पर ही होंगे. कमिटी 13 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की मीटिंग और इंस्पेक्शन करेगी, जिसके दौरान आईपीएल मुकाबलों की मेजबानी के लिए स्टेडियम की तैयारी का अंदाजा लगाने के लिए मैच-डे के इंतजामों का पूरा मॉक डेमोंस्ट्रेशन किया जाएगा."

Loading Ad...

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग का 19वां संस्करण डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबले के साथ शुरू होगा.

Loading Ad...

पहले फेज में कुल 20 मैच 10 वेन्यू पर खेले जाएंगे. इनमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं. इस दौरान, टूर्नामेंट में चार डबल-हेडर होंगे, जिसमें दोपहर के मैच 3:30 बजे से और शाम के मुकाबले 7:30 बजे से शुरू होंगे.

शनिवार को शुरुआती मुकाबले के बाद, मुंबई इंडियंस रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी. सीजन का पहला डबल-हेडर 4 अप्रैल को होगा. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. इसके बाद गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. राजस्थान रॉयल्स अपना घरेलू कैंपेन गुवाहाटी से शुरू करेगी, जहां वे चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को होस्ट करेंगे. वहीं, पंजाब किंग्स अपने शुरुआती घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ के पीसीए स्टेडियम में खेलेगी.

Loading Ad...

28 मार्च से 12 मार्च तक का शेड्यूल:

28 मार्च, शनिवार: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम (7:30, बेंगलुरु)

29 मार्च, रविवार: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (शाम 7:30, मुंबई)

Loading Ad...

30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (शाम 7:30, गुवाहाटी)

31 मार्च: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (शाम 7:30, मुल्लानपुर)

1 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (शाम 7:30, लखनऊ)

Loading Ad...

2 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (शाम 7:30, कोलकाता)

3 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (शाम 7:30, चेन्नई)

4 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (दोपहर 3:30, दिल्ली)

Loading Ad...

4 अप्रैल: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (7:30 बजे, अहमदाबाद)

5 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (दोपहर 3:30, हैदराबाद)

5 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (शाम 7:30, बेंगलुरु)

Loading Ad...

6 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (शाम 7:30, कोलकाता)

7 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (शाम 7:30, गुवाहाटी)

8 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स (शाम 7:30, दिल्ली)

Loading Ad...

9 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (शाम 7:30, कोलकाता)

10 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (शाम 7:30, गुवाहाटी)

11 अप्रैल: पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (दोपहर 3:30, मुल्लानपुर)

Loading Ad...

11 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (शाम 7:30, चेन्नई)

12 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स (दोपहर 3:30, लखनऊ)

12 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (शाम 7:30, मुंबई)

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...