×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बाबर आज़म और विराट होगें एक टीम में, एफ़्रो-एशिया कप के दोबारा आयोजन की संभावना, दो दशकों बाद नई उम्मीदें

एसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क़ासिम सुलेमान ने बताया कि संगठन आईपीएल के समान अफ़्रीका प्रीमियर लीग के आयोजन पर भी विचार कर रहा है, लेकिन यह अभी योजना के स्तर पर है। इस अंतरिम समिति का एक प्रमुख उद्देश्य एफ़्रो-एशिया कप को पुनः शुरू करने के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) से बातचीत करना भी है।

Author
05 Nov 2024
( Updated: 07 Dec 2025
01:35 AM )
बाबर आज़म और विराट होगें एक टीम में, एफ़्रो-एशिया कप के दोबारा आयोजन की संभावना, दो दशकों बाद नई उम्मीदें
Advertisement
अफ़्रीका क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) ने एफ़्रो-एशिया कप के दोबारा आयोजन को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। शनिवार को हुई वार्षिक बैठक में एसीए ने छह सदस्यीय एक अंतरिम समिति का गठन किया, जिसका उद्देश्य संगठन के ढांचे को सुदृढ़ करना और महाद्वीप के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए नए अवसर उत्पन्न करना है। एफ़्रो-एशिया कप में अफ़्रीका XI और एशिया XI के बीच सफ़ेद गेंद क्रिकेट मैच होते हैं।
 

बाबर आज़म और विराट कोहली खेलेंगे एक टीम में

 
2005 में पहले संस्करण में एशिया XI की कप्तानी इंज़माम उल हक़ ने की थी, जबकि 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में एशिया XI ने तीनों मैचों में जीत दर्ज की थी। इस बार, बाबर आज़म और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के एक साथ खेलना, फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं होगा।
 

क़ासिम सुलेमान ने क्या बताया ?

 
इस बीच, एसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क़ासिम सुलेमान ने बताया कि संगठन आईपीएल के समान अफ़्रीका प्रीमियर लीग के आयोजन पर भी विचार कर रहा है, लेकिन यह अभी योजना के स्तर पर है। इस अंतरिम समिति का एक प्रमुख उद्देश्य एफ़्रो-एशिया कप को पुनः शुरू करने के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) से बातचीत करना भी है।
 

एफ़्रो-एशिया कप का इतिहास....

 
इस टूर्नामेंट का आयोजन अब तक दो बार हुआ है, पहली बार 2005 में दक्षिण अफ़्रीका में और दूसरी बार 2007 में भारत में। 2009 में इसका तीसरा संस्करण केन्या में होना था, लेकिन वह कभी आयोजित नहीं हो सका। अब, दो दशकों के बाद यह टूर्नामेंट फिर से शुरू हो सकता है। अगर यह टूर्नामेंट होता है तो भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक साथ एशिया XI टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
 

ज़िम्बाब्वे क्रिकेट के प्रमुख तवेंग्वा मुकुहलानी ने क्या कहा ?

 
 
एसीए के अंतरिम प्रमुख तवेंग्वा मुकुहलानी, जो कि ज़िम्बाब्वे क्रिकेट के प्रमुख भी हैं, ने प्रेस वार्ता में कहा, “क्रिकेट के अलावा एफ़्रो-एशिया कप के आयोजन से हमारे संगठन को वित्तीय लाभ भी हो सकता है। हमने एशियन क्रिकेट काउंसिल और अफ़्रीकी सहयोगियों से इस पर चर्चा की है, और वे इसके पुनः आयोजन के पक्ष में हैं।“
 
इस खबर के प्रकाशित होने तक एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रतिनिधियों से एफ़्रो-एशिया कप के पुनः आयोजन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। 2005 में तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का आयोजन हुआ था, जो अंतिम मैच के बारिश की भेंट चढ़ने के कारण 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी। वहीं, 2007 में एशिया XI ने तीनों मैचों में जीत हासिल की थी।
 
2005 में एशिया XI की कप्तानी इंज़माम उल हक़ ने की थी और राहुल द्रविड़, आशीष नेहरा और अनिल कुंबले भी इस टीम का हिस्सा थे। जबकि 2007 में एशिया XI में महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जैसे नाम शामिल थे। उस समय भारत और पाकिस्तान के संबंध अच्छे थे और दोनों देश नियमित रूप से द्विपक्षीय श्रृंखलाएं खेलते थे।
 

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंधों में खटास..

 
हालांकि, 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंधों में खटास आ गई। फिर भी 2012-13 में दोनों देशों के बीच सफ़ेद गेंद की द्विपक्षीय श्रृंखला खेली गई, और इसके बाद वे केवल आईसीसी टूर्नामेंट्स और एशिया कप में एक-दूसरे से भिड़े हैं। 2008 के एशिया कप में भारत ने आखिरी बार पाकिस्तान में क्रिकेट खेला था।
 
एसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क़ासिम सुलेमान ने बताया कि संगठन आईपीएल जैसे अफ़्रीका प्रीमियर लीग की शुरुआत पर विचार कर रहा है, हालांकि यह अभी केवल योजनाओं के स्तर पर है। वर्तमान में अफ़्रीका में एसए 20 लीग ही एकमात्र प्रमुख टी20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट है।
 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें