Advertisement

Loading Ad...

Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार जीत, पर्थ टेस्ट दो दिन में खत्म, सीरीज में 1-0 की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला मुकाबला 2 दिन में ही खत्म हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत हासिल कर ली है.

Loading Ad...

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ स्टेडियम में खेले गए एशेज सीरीज 2025-26 के पहले मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ मेजबान टीम ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली. यह मैच सिर्फ दो ही दिन चला.

इंग्लैंड की पहली पारी-172 रन पर ऑलआउट 

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. यह टीम 32.5 ओवरों में सिर्फ 172 रन ही बना सकी. इंग्लैंड की ओर से इस पारी में हैरी ब्रूक ने सर्वाधिक 52 रन बनाए, जबकि ओली पोप ने 46 रन की पारी खेली.

Loading Ad...

विपक्षी टीम की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 12.5 ओवरों में 58 रन देकर 7 विकेट हासिल किए, जबकि ब्रेंडन डोगेट ने 2 विकेट निकाले. 1 विकेट कैमरून ग्रीन के नाम रहा.

Loading Ad...

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी-132 रन पर ढेर

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 132 रन पर सिमट गई. इस पारी में एलेक्स कैरी ने 26 रन की पारी खेली, जबकि कैमरून ग्रीन ने 24 रन टीम के खाते में जोड़े.

Loading Ad...

इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने 6 ओवरों में 23 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि ब्रायडन कार्स ने 3 सफलताएं हासिल कीं.

इंग्लैंड दूसरी पारी में 164 रनों पर सिमटी 

इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 40 रन की बढ़त बना कर ली थी. इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 164 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य दिया.

Loading Ad...

इंग्लैंड की दूसरी पारी में गस एटकिंसन ने सर्वाधिक 37 रन बनाए, जबकि ओली पोप ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इनके अलावा, बेन डकेट ने 28 रन की पारी खेली.

मिचेल स्टार्क और ब्रेंडन डोगेट ने इस पारी में 3-3 विकेट निकाले, जबकि स्कॉट बोलैंड ने 4 विकेट हासिल किए.

5 सेशन में गिरे 30 विकेट 

Loading Ad...

सिर्फ 5 सेशन में 30 विकेट गिर चुके थे. यहां से लगा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए 205 रन तक पहुंचना आसान नहीं होगा, लेकिन सलामी जोड़ी ने मेजबान टीम को शानदार शुरुआत दिलाते हुए जीत की नींव रखी.

ट्रेविस हेड का धमाकेदार शतक

ट्रेविस हेड ने जैक वेदरलैंड के साथ 11.3 ओवरों में 75 रन जुटाए. वेदरलैंड 34 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मार्नस लाबुशेन ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. हेड 83 गेंदों में 4 छक्कों और 16 चौकों के साथ 123 रन बनाकर आउट हुए, जबकि लाबुशेन ने नाबाद 51 रन की पारी खेली.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...