Advertisement

Loading Ad...

अहमदाबाद टेस्ट: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत को 286 रन की बढ़त, राहुल-जुरेल के बाद जडेजा का भी शतक

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत का स्कोर 448/5 है. पहली पारी में टीम इंडिया की कुल बढ़त 286 रनों की हो गई है.

Loading Ad...

अहमदाबाद टेस्ट में दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 5 विकेट खोकर 448 रन बना लिए हैं. पहली पारी में टीम इंडिया की कुल बढ़त 286 रनों की हो गई है. रवींद्र जडेजा 104 रन बनाकर खेल रहे हैं, उनके साथ वाशिंगटन सुंदर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया. वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रनों पर समाप्त हो गई थी. 

दूसरे दिन 3 बल्लेबाजों ने जड़ा शतक 

दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 448 रन बना लिए हैं. फिलहाल रवींद्र जडेजा 104 रन और वॉशिंगटन सुंदर नौ रन बनाकर नाबाद हैं. भारत के लिए आज का दिन शानदार रहा. टीम ने दो विकेट पर 121 रन से आगे खेलना शुरू किया और आज 327 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए. भारत को शुभमन गिल, केएल राहुल और ध्रुव जुरेल के रूप में तीन झटके लगे. यशस्वी जायसवाल (36) और साई सुदर्शन (7) गुरुवार को ही पवेलियन लौट गए थे.

Loading Ad...

गिल ने आज अर्धशतक लगाया. वह 50 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद केएल राहुल ने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया. वह 12 चौके की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, ध्रुव जुरेल ने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया. वह 15 चौके और तीन छक्के की मदद से 125 रन बनाकर आउट हुए. जडेजा ने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया. वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 162 रन बनाए थे. इस लिहाज से टीम इंडिया की कुल बढ़त अब तक 286 रन की हो चुकी है.

Loading Ad...

162 रन पर सिमटी थी वेस्टइंडीज की पारी 

अहमदाबाद टेस्ट में मैच के पहले दिन कैरेबियाई टीम के किसी भी बल्लेबाज ने क्रीज पर रुकने की हिम्मत नहीं दिखाई. वेस्टइंडीज ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 44.1 ओवर में 162 के स्कोर पर सिमट गई. जस्टिन ग्रीव्स ने 32, शाई होप ने 26 और कप्तान रॉस्टन चेज ने 24 रन बनाए. 

Loading Ad...

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की जोड़ी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हुई. पारी की शुरुआत में सिराज बुमराह से भी ज्यादा असरदार रहे. सिराज ने 14 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह ने 14 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए. कुलदीप यादव ने 6.1 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए. वाशिंगटन सुंदर को भी एक विकेट मिला. अंपायर्स ने समय से पहले ही चायकाल का ऐलान किया.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...